फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रविवार को उमड़ी फल्गू तीर्थ में श्रद्धालुओं की भीड़

रविवार को उमड़ी फल्गू तीर्थ में श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 01 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रविवार को उमड़ी फल्गू तीर्थ में श्रद्धालुओं की भीड़
रविवार को उमड़ी फल्गु तीर्थ में श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्नान, पिंडदान करवाया
फोटो संख्या-1 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। फरल गांव में विश्व प्रसिद्ध फल्गु मेले में रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रविवार को पवित्र सरोवर में स्नान किया और पिंडदान करवाया।
रविवार को पिछले दिनों के अपेक्षा दोगुना रश देखा गया। श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र तीर्थ में स्नान किया है। गांव फरल में हर गली में भीड़ देखी गई और श्रद्धालुओं में मेले के प्रति काफी उत्साह भी देखा गया। प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु आए हुए थे और उन्होंने मेले के दौरान जमकर खरीददारी भी की। वहीं अभी मेले में झूले नहीं शुरू हो पाएं हैं, क्योंकि जहां झूले लगाए गए हैं वहां कीचड़ अभी तक सुखा नहीं है, जिससे ठेकेदार को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने मेला क्षेत्र व तीर्थ का दौरा कर यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को खामियां पाए जाने पर मौके पर ही उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थ व गांव के विकास के लिए 4.98 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला प्रशासक जगदीप सिंह ने बताया कि मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। जहां तक रोशनी न होने और गलियों में अंधेरे की बात है तो 2500 के लगभग एलईडी बल्ब लगाए गए हैं और लगाए जा रहे हैं, इसके अलावा जहां भी अंधेरे की समस्या है जल्द और भी बल्ब लगाए जाएंगे और टूटे हुए घाटों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। सड़कों की समस्या के बारे में उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक-दो दिन में वे सभी सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा करें ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना आए।

लाइटों की समस्या जारी : मेले में इस बार प्रशासन की साज-सज्जा की कमी दिख रही है। गांव की कई गलियां टूटी पड़ी हैं ओर तो ओर गांव फरल का मुख्य मार्ग आज तक भी नहीं बन पाया है। फल्गु तीर्थ के घाट भी टूटी अवस्था में है। रात के समय लाइट चली जाती है तो श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed