फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तुफान की चपेट में आने से 2 पोल्ट्री फार्म हुए तहस नहस

तुफान की चपेट में आने से 2 पोल्ट्री फार्म हुए तहस नहस

Sat, 02 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
तुफान की चपेट में आने से 2 पोल्ट्री फार्म हुए तहस नहस

विज्ञापन
तूफान की चपेट में आने से दो पोल्ट्री फार्म हुए तहस नहस

फोटो संख्या-12 व 13
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। शुक्रवार रात के समय आए तूफान ने ढांड क्षेत्र में खूब तबाही मचाई। सड़कों के किनारे तथा खेतों में खड़े पेड़ गिर गए। दर्जनों बिजली के पोल टूट गए। जिससे रात दिन बिजली सप्लाई बंद रही। गांव चंदलाना तथा चूहड़माजरा में पोल्ट्री फार्म गिरने से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। चंदलाना निवासी दिनेश कुमार उर्फ मंगा ने बताया कि उसने अपने खेत में दो मंजिला पोल्ट्री फार्म बनाया हुआ था। जो तूफान के कारण गिर कर नष्ट हो गया। दिनेश ने बताया कि जिस समय तूफान से उसका पोल्ट्री फार्म गिरा उस समय फार्म में लगभग 2 हजार मुर्गियां थी जो मलबे के नीचे दब कर मर चुकी है। जिससे लगभग 15 से बीस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। फरल निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि चूहड़माजरा में उसका एक पोल्ट्री फार्म तूफान की भेंट चढ़ गया और उसमें रखा जनरेटर सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। पोल्ट्री फार्म संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रकृति के कहर से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे अपने परिवार का गुजार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed