फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   वार्ड नंबर तीन के दर्जनों मकानों में आई दरारें, लोगों में फैली दहशत

वार्ड नंबर तीन के दर्जनों मकानों में आई दरारें, लोगों में फैली दहशत

Sat, 28 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर तीन के दर्जनों मकानों में आई दरारें, लोगों में फैली दहशत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगर के वार्ड नंबर तीन के अनेक मकान अचानक आई बड़ी बड़ी दरारों के कारण गिरने के कगार पर पहुंच गए। मकानों में आई दरारों के कारण लोगों में दहशत बनी हुई है। क्षतिग्रस्त हुए मकानों को लेकर वार्ड के लोगों ने ठेकेदार व जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। प्रवीण, कुलदीप, सुरेश, बलबीर, माया, बीरो, कमलेश, ज्योति आदी ने बताया कि उनके वार्ड में जो सीवरेज व पेयजल पाइपें बिछाई गई थीं उनका लेवल सही नही था। जिस समय ये पाइपें बिछाई जा रही थीं उस समय भी प्रयोग की जा रही घटिया निर्माण सामग्री का उन लोगों ने विरोध किया था व विभाग को इस बारे शिकायत की थी। ठेकेदार ने सारे नियम कायदों को ताक पर रखते हुए घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जिसके कारण से सीवरेज के मेनहोलों में अंदर से दरारें आ गई। उन दरारों से पानी निकल कर लोगों के घरों की नींव में घुसता रहा जिसके कारण से उनके मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। प्रवीण व कुलदीप ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने कुछ दिन पूर्व उपायुक्त को शिकायत भी भेजी है। कुलदीप ने कहा कि मई 2015 में उनके क्षेत्र में पेयजल व सीवरेज की पाईपें बिछाई गई थीं। उन्होंने कहा कि पानी की पाइपें ठेकेदार द्वारा केवल डेढ़ फुट गहरी ही दबाई गई जिसकी शिकायत व आरटीआई दिलबाग ने लगा कर जानकारी मांगी गई थी। आरटीआई का विभाग ने गोलमोल जवाब देकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। जिस कनिष्क अभियंता की लापरवाही की शिकायत वार्ड के लोगों ने की विभाग ने जांच का जिम्मा उसी जेई को सौंप दिया। उनकी जांच का खामियाजा तीन वर्षों के बाद लोग भुगत रहे हैं। प्रवीण कुमार ने कहा कि विभाग से जो आरटीआई में जानकारी प्राप्त हुई उसमें केवल ठेकेदार की अदायगी पर रोक लगाने की बात लिखी गई जबकि उस पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने अपने लाभ के लिए लोगों के मकानों के साथ खिलवाड़ किया है। उसका पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है तथा उसकी हैसियत ही नहीं कि दोबारा मकान को बना सके। उन्होंने बताया कि लगभग दो दर्जन मकान तो क्षतिग्रस्त हो गए है। बचे मकानों के दरकने का सिलसिला जारी है।

जब जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ बलराज रेढू ने कहा कि उन के पास इस बारे कोई जानकारी नही है। उनका कहना है कि पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपों व सीवरेज पाइपों में लीकेज नही है। दो जगह का चार्ज होने के कारण वे सोमवार को कलायत आकर खुद मौके का जायजा लेंगे।
विज्ञापन


वार्ड नंबर तीन के दर्जनों मकानों में आई दरारें, लोगों में फैली दहशत
लोगों ने पेयजल व सीवरेज पाइपें बिछाने वाले ठेकेदार व विभाग को ठहराया दोषी
फोटो नंबर-15 से 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed