फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महाराजा सूरजमल स्टेडियम में होगा इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

महाराजा सूरजमल स्टेडियम में होगा इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

Tue, 02 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
महाराजा सूरजमल स्टेडियम में होगा इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
महाराजा सूरजमल स्टेडियम में होगा इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर ली डीसी ने बैठक
कैथल। गणतंत्र दिवस समारोह को त्यौहार की तरह मनाएं तथा इस राष्ट्रीय समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न विभागों की उन्नित को प्रदर्शित करती झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करें। डीसी सुनीता वर्मा ने गणतंत्र दिवस समारोह 2018 की तैयारियों हेतू लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम सभी अधिकारियों को नववर्ष 2018 की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वे नव वर्ष में नए जोश एवं उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में राज्य स्तरीय रविदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियों के लिए गणतंत्र दिवस समारोह के स्थल को पुलिस लाईन से बदलकर महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व मुख्यातिथि द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed