फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महात्मा ज्योतिबा फुले का संदेश भुलकर निजी राजनीति चमकाने में लगे नेता- राज्यमंत्री नायब सैनी

महात्मा ज्योतिबा फुले का संदेश भुलकर निजी राजनीति चमकाने में लगे नेता- राज्यमंत्री नायब सैनी

Wed, 22 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबा फुले का संदेश भुलकर निजी राजनीति चमकाने में लगे नेता- राज्यमंत्री नायब सैनी
निजी राजनीति चमकाने में लगे हैं राजनेता : नायब सैनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश हरियाणा एक हरियाणवी एक के मूल मंत्र के साथ महात्मा ज्योतिबा फूले के संदेशों को आत्मसात करते हुए 36 बिरादरी के सहयोग से निरंतर विकास की ओर तेजी से अग्रसर हैं। नायब सैनी देर रात हिसार से लौटते हुए एक निजी प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की अगर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति है। हरियाणा अगर विकास की ओर बढ़ रहा है तो उसमें किसी भी समुदाय के योगदान को कम नहीं आंका जा सकता है। सांसद राजकुमार सैनी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि जब सत्ता में आता है तो उसका पहला दायित्व होता है कि जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता दे, न कि जन साधारण को तरक्की के मार्ग से भटका कर जाति-पाति के आधार पर राजनीति को बढ़ावा दे। सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबाफुले का विजन गरीब, जरूरतमंद, पिछड़ा वर्ग को शिक्षित बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था न कि कमजोर वर्ग को ढाल बनाकर उन पर राजनीति करना था। वर्तमान में ज्योतिबाफुले का संदेश भुलाकर निजी स्वार्थों की पूर्ति में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि जाट नेता यशपाल मलिक अपने ही समुदाय में खिसकते जनाधार को हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे है। जिसके लिए जसियां में पंचायत बुला रहे है। जाट आरक्षण के दौरान हुई हिंसक घटनाओं पर उन्होंने कहा कि उस वक्त के घटना क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने आग में घी डालने का काम किया। जिसमें निर्दोष लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed