{"_id":"5949698a4f1c1ba25e8b462a","slug":"201497983370-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरक पांडवा में हेपेटाइटिस-सी (काला पीलिया) ने पसारे पांव, दवा न मिलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरक पांडवा में हेपेटाइटिस-सी (काला पीलिया) ने पसारे पांव, दवा न मिलने से लोग परेशान
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरक पांडवा में हेपेटाइटिस-सी ने पसारे पांव
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। हेपेटाइटिस-सी (काला पीलिया) का इलाज न होने से खफा गांव खरक पांडवा के लोगों ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। गांव खरक निवासी कुलदीप ने बताया कि उनके गांव में काला पीलिया के दो सौ से भी अधिक रोगी हैं। सरकार ने काला पीलिया का इलाज सरकार ने मुफ्त कर दिया है पर अस्पतालों में दवा मिलती नहीं। वह लोग अन्य बीमारियों का इलाज करवाने के लिए जाते हैं तो चिकित्सक यह कह कर उन्हें दवा ही नही देते कि पहले काला पीलिया का इलाज करवाओ। दवा न मिलने से परेशान लोग झाडफ़ूंक के चक्कर में पड़ कर पैसा बर्बाद कर रहे हैं। राजेश, सुमन, लीला, बिल्लू, नीता, कृष्ण, राममेहर ने कहा कि उनके गांव में पीने का पानी बहुत ही दूषित है जिसके कारण से हेपेटाइटिस बी व सी ने अपना प्रकोप बना रखा है। इससे पूर्व भी कुलदीप ने सीएम विंडो पर इसकी शिकायत की थी, उसकी भी आज तक कोई सुनवाई नही हुई। लोगों का कहना था कि गांव में रोग बढ़ता ही जा रहा पर दवा मिल नही रही। न तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में कोई कैंप किया जा रहा तथा न ही दवा उपलब्ध करवाई जा रही है।
कैथल अस्पताल में आकर करवाएं इलाज
सीएमओ डा. अशोक चौधरी का कहना है कि गांव में जिन लोगों को ये शिकायत हैं, वे कैथल के सिविल अस्पताल में आकर टेस्ट करवाएं ताकि उनका कार्ड बन सके। पूरा सिस्टम आनलाइन है। एनरोल होने के बाद नंबर आने पर मरीज को दवा अवश्य मिलेगी। कुछ समय पूर्व तक दवा की कमी चल रही थी, पर अब पूरा स्टाक मौजूद है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी चार्ज लिया है तथा क्षेत्र के बारे में सूचनाएं प्राप्त कर रहे हैं। गांव खरक पांडवा के कितने लोगों ने अपने कार्ड बना रखे हैं, यह उनके संज्ञान में नही हैं। पर जिनको समस्या है वे टेस्ट करवा कर अपने कार्ड बनवा लें।