{"_id":"681b33c573534cf59d0230b1","slug":"2-died-in-car-accident-at-kaithal-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kaithal Accident: NH 152 डी पर हुआ कार हादसा, दो युवकों की हुई मौत और दो लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal Accident: NH 152 डी पर हुआ कार हादसा, दो युवकों की हुई मौत और दो लोग हुए घायल
Wed, 07 May 2025 03:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 07 May 2025 03:56 PM IST
सार
कैथल में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। यह हादसा बुधवार सुबह के समय हुआ। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदलाना गांव में NH-152डी पर सुबह करीब 10 बजे कार के टकराने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। इन घायल युवकों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। यह चारों युवक झज्जर जिले के धुलेड़ा गांव से अंबाला के बटेड़ी गांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही वे NH-152डी पर बने टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो आगे जा रहा एक ट्रक अचानक हल्के वाहनों की लेन में आ गया। इससे उनकी कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो को घोषित किया मृत
घटना की सूचना मिलने पर ढांड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और दो को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। मृतक युवकों की पहचान 20 वर्षीय अजय व 21 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है। ये सभी एक ही कार में सवार होकर अंबाला के गांव बटेड़ी जा रहे थे।
ट्रक चालक के खिलाफ केस
पुलिस ने मृतक अजय के पिता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढांड थाने के जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक व घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर दो की मौत हो गई व दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, अजय के पिता विकास ने बताया कि वे दोनों युवक पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रह रहे थे। अब एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे तो यह हादसा हो गया।