{"_id":"5ca25e53bdec2214787e3f84","slug":"191554144851-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ तो काफी है, लेकिन इंतजाम नाकाफी हैं, रैली के आयोजकों से है शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ तो काफी है, लेकिन इंतजाम नाकाफी हैं, रैली के आयोजकों से है शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भीड़ तो काफी है, इंतजाम नाकाफी हैं’
-सीएम ने रैली आयोजकों से की शिकायत, बोले- जितनी भीड़ है, उसी हिसाब से होनी चाहिए थी व्यवस्था
सीएम ने खुद लगाए कई नारे, बोले- 23 मई कांग्रेस गई... अब की बार 400 पार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन के दशहरा ग्राउंड में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भीड़ से तो गदगद दिखे। लेकिन लोगों के बैठने व अन्य व्यवस्था को लेकर आयोजकों की खिंचाई भी की। अपने भाषण की शुरुआत में सीएम ने कहा कि आज उनकी तबीयत खराब है। लेकिन चूंकि इतनी भारी संख्या में लोगों को यहां आना था तो वे अपने आप को रोक नहीं पाए। आयोजकों ने रैली में भीड़ के लिए जो दावे किये थे, वह सही थे। जितनी भीड़ की बात कही जा रही थी, भीड़ उससे ज्यादा आई है। लेकिन उनकी आयोजकों से एक शिकायत है कि उन्होंने लोगों को तो भारी संख्या में बुला लिया, लेकिन उनके बैठने के लिए आवश्यक व्यवस्था नहीं की। जो उन्हें करनी चाहिए थी।
मुख्यमंत्री ने रैली में भारत माता की जय के अलावा तीन राजनीतिक नारे भी लगाए। जिसमें उन्होंने कई बार दोहराया कि 23 मई... कांग्रेस गई..। पूरे देश में भाजपा 400 पार सीटें जीत रही है और पीएम मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब की बार 400 पार..। रैली खत्म होने के बाद जब महासचिव संजय भारद्वाज नारे लगा रहे थे कि अबकी बार मोदी सरकार। सीएम ने स्टेज से उतरते हुए उन्हें रोक कर खुद माइक थामा और कहा कि अबकी बार...400 पार...। अब की बार 400 पार। तीसरा नारा लगाते हुए सीएम ने कहा चोर कांपे, चमचे कांपे, कांपे सब गद्दार, देश का बच्चा-बच्चा जब बोले मैं भी चौकीदार। चौकीदारी साझी चीजों की सुरक्षा की।