फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कुलवंत नगर से अनाज मंडी तक 50 लाख रुपये की राशि से बनेगा नया रास्ता

कुलवंत नगर से अनाज मंडी तक 50 लाख रुपये की राशि से बनेगा नया रास्ता

Sun, 10 Mar 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
कुलवंत नगर से अनाज मंडी तक 50 लाख रुपये की राशि से बनेगा नया रास्ता
कुलवंत नगर से अनाज मंडी तक रास्ते का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

फोटो नंबर-28
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कुलवंत नगर से अनाज मंडी तक नगरपालिका प्रशासन द्वारा करीब 50 लाख रुपये की राशि से रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रमेश, ईश्वर सिंह, तेजपाल, लीला राम, माया, संतोष, राकेश और दूसरे नगरवासियों ने बताया कि शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए लगभग 7 वर्ष पूर्व शहर में सीवरेज बिछाई गई थी। तब इस मार्ग पर लगे ब्लाक्स को उखाड़ा गया था। सीवरेज बिछाए जाने के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी इस मार्ग को दोबारा से दुरुस्त नहीं किया गया था। पालिका प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी रास्ते का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा था। अब नगरपालिका प्रशासन द्वारा गली का निर्माण करवाया जा रहा है। नपा सचिव ने बताया कि शिक्षा भारती स्कूल से निर्मल पब्लिक स्कूल तक नगरपालिका द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है। मार्ग के निर्माण से आम जन को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed