फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गर्भवती महिला प्रसव पूर्व लिंग जांच न करवाएं, ऐसा करवाना कानूनी अपराध

गर्भवती महिला प्रसव पूर्व लिंग जांच न करवाएं, ऐसा करवाना कानूनी अपराध

Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला प्रसव पूर्व लिंग जांच न करवाएं, ऐसा करवाना कानूनी अपराध
गर्भवती महिला प्रसव पूर्व लिंग जांच न करवाएं, ऐसा करवाना कानूनी अपराध
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें डीसी धर्मवीर सिह ने मुख्यतिथि के रुप में शिरकत की। डीसी ने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला प्रसव पूर्व लिंग जांच न करवाएं। ऐसा करवाना कानूनी अपराध है, जिसके लिए सजा व जुर्माना का प्रावधान किया गया है। लड़कियां वर्तमान समय में किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। लड़कियों को पूरा प्यार, शिक्षा व आगे बढने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आज लडक़े व लड़की में कोई अंतर नहीं है, बल्कि लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल चुकी हैं। खेल के क्षेत्र में लड़कियों ने लड़कों की बजाय ज्यादा मैडल प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि जिला का लिंगानुपात भी 912 तक पहुंच गया है। आज समाज में भी जागरूकता आई है व अब लड़कियों को भी लड़कों के समान मान-सम्मान व पूरा प्यार मिलने लगा है, जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा गरीब परिवारों को पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये तथा सभी परिवारों को दूसरी एवं तीसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि एक वर्ष के अंदर बच्ची के नाम भारतीय जीवन बीमा निगम में एक मुश्त जमा करवाई जाती है, जो बालिका को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लगभग एक लाख रुपये की राशि दी जाती है। आज इस कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा गुहला खंड के 31 लड़कियों को 21-21 हजार रुपये के बोंड दिए गए तथा इसके अलावा उन्हें कम्बल, 5 बर्तन, खिलौने व ड्राई फ्रुट की किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार जगदीश चन्द्र, बीडीपीओ राजकुमार चानना, कार्यक्रम अधिकारी रेनु पसरीचा, चेयरमेन नेत्रपाल शर्मा, सीडीपीओ कमलेश गर्ग,एसएमओ डा. संजीव गोयल, संतलाल, सुखपाल कौर, पूनम, कांता सहित लड़कियों के माता-पिता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed