{"_id":"5c3e2660bdec22736f4a6cac","slug":"191547576928-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों का भुगतान सीधा बैंक खातों में लेना किसानों का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों का भुगतान सीधा बैंक खातों में लेना किसानों का अधिकार
विज्ञापन

फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक मंगलवार को देवी लाल पार्क चीका में हुई। जिसकी अध्यक्षता भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने की। चढ़ूनी ने कहा कि फसलों का भुगतान बिचौलियों के माध्यम से न लेकर सीधा अपने बैंक खातों में लेना किसानों का अधिकार है। सरकार को चाहिए कि वह मंडियों में फसल बेचने वाले किसानों को सीधा भुगतान करें ताकि उन्हें बेवजह की लूट से बचाया जा सके। चढूनी तीन फरवरी को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में होने भारतीय किसान यूनियन की किसान मजदूर राज रैली के लिए किसानों को न्योता दे रहे थे। चढूनी ने कहा कि भाकियू इस बात का समर्थन बिल्कुल नही करती कि किसान किसी भी व्यापारी या आढ़ती के पैसे रख फसल का सीधा भुगतान ले। चढुनी ने कहा कि आढ़ती का काम किसान की फसल को बेचना है और इस एवज में उसे आढ़त मिलती है। अवसर पर जिला प्रधान सुभाष पुनिया, जिला उपप्रधान सुखविंद्र सिंह, हलका प्रधान हरभजन सिंह, सुबा सिंह भागल, ईशम सिंह, दर्शन सिंह, शमशेर सिंह, विक्रम सिंह, पिरथी सिंह, रामदिया, नऊा बलबेहड़ा, गुरमेल सिंह, गुरनाम सिंह, अजैब सिंह, सुखविंद्र सिंह मुकिमपुर, जोरा सिंह भी मौजूद रहे।