फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   16 जनवरी की बैठक बुलाए जाने का विरोध, 11 जनवरी तक बैठक बुलाए जाने की मांग

16 जनवरी की बैठक बुलाए जाने का विरोध, 11 जनवरी तक बैठक बुलाए जाने की मांग

Sat, 05 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
16 जनवरी की बैठक बुलाए जाने का विरोध, 11 जनवरी तक बैठक बुलाए जाने की मांग
पार्षदों ने 16 की बैठक बुलाए जाने का किया विरोध, 11 तक बैठक बुलाने की मांग
विज्ञापन

सिटी स्क्वायर निर्माण में गड़बड़ी का मामला, कहा- प्रतिवेदन देने के 11 दिन के अंदर-अंदर बुलानी होती है बैठक
कहा-एजेंडे को लेकर भी दी है शिकायत, आपात बैठक में नहीं जोड़ सकते कोई अन्य मुद्दा
बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों के मौजूद रहने के लिए भी किया गया है आग्रह

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे सिटी स्क्वायर को लेकर 16 जनवरी को बुलाई गई बैठक को 11 जनवरी से पहले बुलाए जाने की मांग को लेकर पार्षद राकेश सरदाना ने नगर परिषद कार्यालय में अर्जी दी है।
विदित रहे कि एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने नगर परिषद के माध्यम से बनवाए जा रहे सिटी स्क्वायर सेंटर में भुगतान की गड़बड़ी को लेकर परिषद में प्रतिवेदन देकर आपात बैठक बुलाए जाने की मांग की थी। जिस पर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने 16 जनवरी की बैठक निर्धारित की है। जिसका बैठक बुलाने वाले पार्षदों ने विरोध कर दिया है।
विज्ञापन

पार्षद राकेश सरदाना ने नगर परिषद में दिए पत्र में कहा कि नियमानुसार आपात स्थिति में बैठक बुलाने पर 11 दिन के भीतर-भीतर बैठक बुलाई जाती है। पार्षदों ने 1 जनवरी को प्रतिवेदन दिया था। जिसके तहत 10 कार्यदिवसों में 11 जनवरी से पहले बैठक बुलाई जानी आवश्यक है। इसलिए उनकी मांग है कि यह बैठक 16 जनवरी की जगह 11 जनवरी से पहले बुलाई जाए। सरदाना ने कहा कि उन्होंने परिषद कार्यालय में अपना पत्र दे दिया है। साथ ही ईओ, डीसी, डायरेक्टर सहित संबंधित विभाग के मंत्री को भी ई-मेल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदाना ने कहा कि उन्होंने पत्र में इस बात पर भी सवाल उठाए हैं कि आपात बैठक के एजेंडे में कोई अन्य एजेंडा नहीं जोड़ा जा सकता। जो एजेंडा उन्हें भेजा गया है, उसमें कई अन्य एजेंडे भी जोड़े गए हैं। जबकि वे ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने शुक्रवार को सौंपे पत्र में यह भी कहा है कि जिस भी दिन बैठक बुलाई जाए, उस दिन सिटी स्क्वायर टेंडर से जुड़े एमई, जेई से लेकर अन्य सभी अधिकारी भी मौजूद हों।

वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप का कहना है कि चेयरपर्सन को अभी ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। जब ऐसा कोई पत्र मिलेगा, उसी अनुसार उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed