{"_id":"5c291787bdec2256ad22d46b","slug":"191546196871-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फूंका सहकारिता मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फूंका सहकारिता मंत्री का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने फूंका सहकारिता मंत्री का पुतला
दिन-रात शुगर मिल के बाहर धरना दे रहे हैं किसान
फोटो संख्या-31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल चिप गड़बड़ी मामले में शुगर मिल के बाहर धरना दे रहे किसान 24 घंटे तंबू गाड़ कर सरकार को कोस रहे हैं। रविवर को किसानों ने मामले में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का पुतला जलाया और कहा कि मंत्री को शिकायत देने के बावजूद मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
संघ के प्रदेश सचिव रणदीप सिंह आर्य, जिलाध्यक्ष सतीश ग्योंग व युवा प्रमुख गुल्तान नैन ने बताया कि मिल से प्राप्त उत्पादों के तौल के लिए जो कांटे लगाया गया है, इसमें रिमोट चिप लगाकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि घोटाले के बारे में अधिकारी भी सब कुछ जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद दोषियों को नहीं गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की जा रही। हालांकि मामले की जांच की लिए एसआइटी गठित की गई है, लेकिन वह भी कार्रवाई में देरी कर रही है। गुल्तान ने कहा कि शनिवार को मामले की जांच के लिए गठित की गई स्पेशल जांच टीम ने मिल के घोटाले की जांच के लिए यहां का दौरा किया। जांच के दौरान किसी भी किसान को टीम ने अपने साथ नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले की जांच सही नीयत से नहीं की जा रही। इससे किसानों में रोष है। इस अवसर पर रामफल, सोनू, महेंद्र सिंह, पाला राम, सुरेंद्र, महावीर व राजेंद्र मौजूद थे। किसानों ने बताया कि जब तक मामले की जांच नहीं होती वे मिल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे रहेंगे, जो दिन रात जारी रहेगा।