फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बच्चे के डूबने की अफवाह से फैला हडक़ंप, तीन घंटे तक गोता लगाते रहे गोताखोर, हाथ खाली

बच्चे के डूबने की अफवाह से फैला हडक़ंप, तीन घंटे तक गोता लगाते रहे गोताखोर, हाथ खाली

Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के डूबने की अफवाह से फैला हडक़ंप, तीन घंटे तक गोता लगाते रहे गोताखोर, हाथ खाली
बच्चे के डूबने की अफवाह से हड़कंप
विज्ञापन

- फल्गु तीर्थ में तीन घंटे तक खाक छानते रहे गोताखोर, नहीं मिला बच्चा
फोटो नंबर-26 व 27
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। फल्गु तीर्थ मेले के दसवें दिन पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी अलर्ट दिखाई दिया। मेले की शुरुआत से लेकर अब हजारों यात्रियों ने तीर्थ में स्नान व पिंडदान करवाया। वीरवार को तीर्थ में एक बच्चे के डूबने की झूठी अफवाह के बाद गोताखोर करीब तीन घंटे तक तीर्थ में खाक छानते रहे। लेकिन उन्हें बच्चा नहीं मिला।
बता दें कि किसी बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया कि उसने एक बच्चे को 9 नंबर घाट की तरफ तीर्थ में नहाते देखा, लेकिन कुछ देर बाद उसे वह नजर नहीं आया। ये बात तीर्थ पर आग की तरह फैल गई और तीर्थ पर यात्रियों का जमघट लग गया और गोताखोरों ने तीर्थ के पानी में उसे तलाशना शुरू किया। बाद में सूचना देने वाली महिला का भी कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

मनोरंजन स्थल की तरफ बनी रहती है जाम की स्थिति : तीर्थ से महाराणा प्रताप चौक पर जाने वाली सड़क व मुख्य मार्ग ढांड-पूंडरी मनोरंजन स्थल पर जाम की स्थिति बनी रही। मेले में इन्हीं रास्तों पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। खासकर मनोरंजन स्थल वाली सड़क पर वीरवार को भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 तीर्थ पुरोहितों ने करवाया पंजीकरण : तीर्थ पर पितृकर्म करवाने वाले 150 तीर्थ पुरोहित अपना पंजीकरण करवा चुके थे। इसके अलावा मेला क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा 23 भंडारे भी लगाये गए हैं। जिनमें से कई भंडारे तो 24 घंटे चलते हैं। बाहर से आने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों के लिए भंडारों में खाने-पीने के लिए पर्याप्त भोजन पानी दिया जाता है।

शरारती तत्वों को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत यात्री अपने आसपास ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को दें। मेले में मोटर-साइकिल चोरी के तीन मामले दर्ज हुए हैं।
जसवंत सिंह, मेला थाना इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed