फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगरपालिका कर्मचारियों से झाडू उठा किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नगरपालिका कर्मचारियों से झाडू उठा किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारियों से झाडू उठा किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
नगरपालिका कर्मचारियों से झाडू उठा किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। पिछले करीब 2 माह पूर्व नगर पालिका से हटाए गए कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार सुबह नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा नपा के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हटाए गए सफाई कर्मियों ने इसके पश्चात नगर की गलियों के साथ मुख्य सड़कों पर हाथों में झाडू उठा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दलित अधिकार मंच के प्रधान जयपाल ङ्क्षसह सहित दूसरे कर्मचारी नेता भी मौजूद रहे। पालिका से हटाए गए कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सुरेश उचाना, सीटू के जिला प्रधान सत्यवान, एसकेएएस खंड प्रधान रमेश कौलेखां ने भी शामिल होने का ऐलान किया। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रधान संजय कुमार सहित प्रदर्शन में शामिल संजीव, सुनील कु मार, नरेश व अनिल आदि ने कहा कि झाडू के साथ आज शुरू हुआ उनका प्रदर्शन दो दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात सभी कर्मचारी सरकार की मनमानी के खिलाफ 18 तिम्बर को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित होने वाले जेल भरो आन्दोलन में भी अपनी सक्रिय भागेदारी दर्ज करवाएगा। इसके पश्चात 21 से 25 सितम्बर तक भूख हड़ताल की जाएगी। इस सबके पश्चात भी सरकार ने हटाए गए कर्मचारियों को ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा जो कि मांग पूरी होने तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed