{"_id":"5b92caa4867a557f6b0b7a73","slug":"191536346788-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वालिटी होटल में निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मजदूर दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वालिटी होटल में निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मजदूर दबा
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मजदूर दबा
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया
फोटो संख्या-47 व 48
अमर उजाला ब्यूरो
कैथरल। नगर परिषद कार्यालय के निकट स्थित क्वालिटी होटल परिसर में किए जा रहे निर्माण के दौरान एक दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिषद कार्यालय में धरना दे रहे कर्मचारियों ने मजदूर को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां मजदूर का इलाज चल रहा है।
क्वालिटी होटल में पुराने लेंटर को गिराने का काम जारी था। यह भी बताया जा रहा है कि यहां बेसमेंट भी बनाने का प्रयास किया जा रहा था। यहां विक्की निवासी गांव गुहणा काम कर रहा था कि अचानक होटल की इमारत मजदूर पर गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गया। सामने ही नगर परिषद के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए थे। दीवार गिरने की सूचना पाकर नप कर्मचारी सुरेश और मुनीष भागते हुए मजदूर को बाहर निकालने के लिए पहुंचे और उसे बाहर निकाला। मजदूर के मलबे में नीचे दबे होने की सूचना थाना शहर में दी गई। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी मनदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
थाना शहर प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि निजी होटल की इमारत गिरने से एक मजदूर दब गया है, जिसको बाहर निकालकर जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।