फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आढ़ती से धान खरीद में 13 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी

आढ़ती से धान खरीद में 13 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 06 Dec 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती से धान खरीद में 13 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी
आढ़ती से धान खरीद में 13 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी अनाज मंडी की एक फर्म से गुड़गांव की एक कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये का धोखाधड़ी से धान खरीदने का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फर्म के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने गुड़गांव अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लि. कंपनी की तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी अनाज मंडी की फर्म मेसर्स मामराज सूरजभान के मालिक कृष्ण कुमार पुत्र सूरजभान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में अमीरा फूड्स प्रा. लि. 21 एसटी माईलस्टोन पटौदी रोड हरसर गुड़गांव का डायरेक्टर राजेश अरोड़ा, अकाउंटेंट मानव व इनके साथ अन्य सहयोगी मेरी दुकान पूंडरी पर आए और इन्होंने बताया कि वे चावल निर्यातक हैं। आप की मंडी के एसोसिएशन की सभी शर्ताें के मुताबिक वर्ष 2014-15 के सीजन में धान खरीद करेंगे और मंडी की शर्तों के अनुसार समय पर अदायगी भी कर देंगे। उनकी कंपनी हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य राज्यों से जीरी की खरीद करती है। उसके बाद उन्होंने उसकी मुलाकात कंपनी के चेयरमैन कर्ण ए चानना 54 प्रकृति मार्ग एमजी रोड दिल्ली से करवाई। उन्होंने भी बताया कि उनकी कंपनी अमेरिका व न्यूयार्क में भी है व उनका चावल कुवैत व अन्य देशों में भी निर्यात होता है। उन्होंने भरोसा दिलवाने के लिए कंपनी की बैलेंस सीट व अन्य दस्तावेज भी दिखाए।
विज्ञापन

उन्होंने इसपर विश्वास कर मंडी एसोसिएशन से सलाह-मशविरा कर धान देना शुरू कर दिया। उसके बाद उनकी फर्म के मार्फत उनके परचेजर ने मंडी से 16 सितंबर 2014 तक 65133 क्विंटल धान खरीद कर कंपनी का भेज दिया। शुरू में उन्होंने कुछ पेमेंट मंडी की शर्तों के अनुसार दी। उसके बाद कंपनी ने 13 करोड़ 8704197 रुपये की मूल राशि रोक ली, जो उन्होंने मंडी की लगभग 137 फर्मों से धान खरीद कर भेजी हुई थी। जो अब मंडी के ब्याज दर अनुसार 8 करोड़ 9016162 रुपये लगाकर 22 करोड़ 7120359 रुपये हो गई है। उसके बाद उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर राजेश अरोड़ा व मृत्युंजय मिश्रा को लिखित में अवगत करवाया कि उनकी बकाया पेमेंट की अदायगी नहीं की जा रही है, जो उन्होंने वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी से खरीद धान का उन्होंने चावल निकालकर बेच दिया और उनके साथ धोखाधड़ी कर उनकी पेमेंट नहीं कर रहे है। जब वे पेमेंट मांगने के लिए कंपनी में जाते हैं तो वे उन्हें मिलते भी नहीं और मिलते हैं तो उन पर झूठा केस बनवाने और जान से मारने की धमकी देते हैं व कई बार उनके साथ धक्का-मुक्की भी कर चुके हैं।

कंपनी पर अन्य मंडियों से भी है मामले दर्ज : जानकारी के अनुसार कंपनी पर इसी प्रकार की धोखाधड़ी से धान खरीद कर पैसे ना देने पर प्रदेश की अन्य मंडियों जींद, लाडवा, गोहाना, झज्जर, पानीपत व कैथल में भी मामले दर्ज है। अब कंपनी के मालिक पैसे देने और राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारनी की धमकी देते है।

सदमे में है परिवार के सदस्य : आढ़ती कृष्ण कुमार ने बताया कि पेमेंट नहीं देने के बाद उनका काम-धंधा भी बंद होने की कगार पर है और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उन्हें डर है कि कहीं वे झूठे मामलों में न फंसा दे या उन्हें मरवा ना दे। जिसके चलते अब वह कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में भी आ चुका है।


पुलिस ने दर्ज किया मामला : पूंडरी थाने के सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक कर्ण ए चानना, राधिका चानना पत्नि कर्ण ए, राजेश अरोड़ा, अपर्णा पुरी, अनिता डंग, अनिल गुप्ता, श्याम पोडार, मानव अकाउंटेंट, ललित शर्मा परचेजर, अनिल चानना, व राहुल सूद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


प्रदेश के कई जिलों में है कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले दर्ज
कंपनी मालिक दे रहे जान से मारने की धमकी, सदमे है आढ़ती का परिवार
नोट : गुड़गांव के ध्यानार्थ


फोटो नंबर- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed