फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   19 years later two prize crooks were caught

पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये के दो ईनामी बदमाशों काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
19 years later two prize crooks were caught
पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास करने के मामले में भूमिगत चल रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने करीब 19 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़वाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं और सगे भाई हैं, जो भैंस व कटड़े के बदले अवैध असलहों और कारतूस का व्यापार करते थे। आरोपियों से दो 315 बोर के अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलायत डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस द्वारा यूपी निवासी करीब 38 और 36 वर्षीय दो सगे भाइयों अकबर और इरफान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास करने के मामले में करीब 19 वर्ष पूर्व से भूमिगत चल रहे थे। उन्हें न्यायालय द्वारा तीन नवंबर 2001 को फरार अपराधी करार दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा वर्ष 2017 में 5-5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को दोनों आरोपी सीआईए-1 पुलिस द्वारा अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का न्यायालय से 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। डीएसपी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि यूपी से कई व्यक्ति गांव चौशाला में भैंस खरीदने के लिए आए हुए हैं। इनमें कैराना यूपी निवासी अकबर भी आया हुआ है, जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस ने च्वनऋषि स्कूल चौशाला के पास नाकाबंदी की। इस दौरान चौशाला साइड से एक बाइक पर आए करीब 38 वर्षीय अकबर को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल व बैरल में लोड किया हुआ एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका भाई इरफान भी राजौंद अनाज मंडी में मौजूद है। इसके बाद उसे भी काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट मामले में थे वांछित
30 जुलाई 2001 को तत्कालीन थाना प्रबंधक सदर कैथल इंस्पेक्टर रामचंद्र की टीम को सूचना मिली थी कि फ्रांसवाला बस स्टैंड शेड के अंदर खतरनाक हथियारों से लैस होकर बैठे 6 व्यक्ति एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान तीन आरोपी पीरु बंजारा, अमरु बंजारा निवासी सामली और रहीषु बंजारा मंडई जिला मेरठ यूपी को काबू कर लिया गया था। उनके कब्जे से 315 बोर के 2 अवैध पिस्तौल, 6 कारतूस व एक गंडासी बरामद की गई थी। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने वाले तीन अपराधियों की पहचान दिलशाद कैराना, इरफान व अकबर के रूप में कर ली गई थी। आरोपी इरफान के खिलाफ पहले भी लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत करीब आठ मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed