{"_id":"69a732f1ef90e64dbf03f328","slug":"1822-lakh-rupees-cheated-on-the-pretext-of-profit-kaithal-news-c-18-1-knl1004-858210-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुनाफे का झांसा देकर ठगे 18.22 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुनाफे का झांसा देकर ठगे 18.22 लाख रुपये
Wed, 04 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी निवासी एक व्यक्ति को मुनाफे का लालच देकर करीब 18 लाख 22 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठग ने फर्जी कंपनी में निवेश कराने के नाम पर रकम ट्रांसफर करवाई और बाद में संपर्क बंद कर दिया। शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पूंडरी निवासी बृजभूषण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति का संदेश आया, जिसमें निवेश कर मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। संदेश के साथ एक लिंक भी भेजा गया था। उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिए गए नंबर पर संपर्क किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, ठग ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया और वहां उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपनी जानकारी भरकर निवेश करने को कहा। झांसे में आकर उसने अलग-अलग समय में कुल 18.22 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब बृजभूषण को ठगी का संदेह हुआ और उसने अपने रुपये वापस निकालने की कोशिश की, तो रकम नहीं निकली। इसके बाद उसने कॉलर करने वाले को कई बार कॉल की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। साइबर थाना के जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।