फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   182 accused arrested in 150 cases in May

मई में 150 मामलों में 182 आरोपी किए गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
182 accused arrested in 150 cases in May
कैथल। पुलिस ने मई माह में शराब, मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असलहा अमुनेशन रखने, जुआ अधिनियम सहित 150 मामलों में 182 आरोपी गिरफ्तार किए। उनके कब्जे से चार हजार 643 बोतल देसी, अंग्रेजी, कच्ची शराब, बीयर तथा 280 लीटर लाहन बरामद किया है। इस माह पुलिस ने 38 लाख 90 हजार 850 रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई माह के दौरान पुलिस द्वारा संपत्ति विरोध शीर्षक के 40 मामलों में 61 आरोपियों को दबोचा गया। एसपी ने बताया कि मई महीने में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत 14 मामले दर्ज करके 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि मई माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 78 मामलों में 80 आरोपी गिरफ्तार किए।
विज्ञापन

जुआ अधिनियम के तहत 14 मामलों में 20 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 40,750 रुपये जुआ/सट्टा नकदी जब्त की गई। अवैध असलहा अमुनेशन रखने के चार मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त 14 बेल जंपर,12 पीओ तथा दो मोस्टवांटेड को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed