{"_id":"5ca10db5bdec2214031bc887","slug":"181554058677-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति, हरियाणावीं व पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति दे मोहा दर्शकों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति, हरियाणावीं व पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति दे मोहा दर्शकों का मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन
फोटो नंबर-28
राजौंद। बीपीएन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार तुषार, नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा व समाज सेवी सुरेश जुलाना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विद्यार्थियों द्वारा शहीदों पर प्रस्तुत कार्यक्रम से सबकी आंखें नम हो गई। इसके अलावा बच्चों ने देश भक्ति, हरियाणावी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया और दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा नाटक दिखाकर समाज में फैली बुराईयों से अवगत करवाया गया। स्कूल प्रबंधक जोगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह व रणबीर राविश ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग है। स्कूल प्रबंधक समिति ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि व अभिभावकों का आभार जताया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ सहित भारी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।