{"_id":"5c87fed2bdec22141b2b4a65","slug":"181552416466-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा नेशनल एथलेटिक्स चैपिंयनशिप में अरुण ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा नेशनल एथलेटिक्स चैपिंयनशिप में अरुण ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांग जंप में अरुण ने जीता गोल्ड मेडल
फोटो नंबर-19
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। पटना में 9 से 11 मार्च तक आयोजित 15वीं पैरा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीवन के अरुण शर्मा ने लांग जंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच सतनाम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 राज्यों के 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सीवन के अरुण शर्मा ने लांग जंप में स्वर्ण पदक व 100 मीटर व 200 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर जिला का परचम लहराया। अरुण का सीवन में पहुंचने पर सीवन के दादा खेड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सुदर्शन शर्मा स्टेट अवार्डी व सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा रहे। सरपंच प्रतिनिधि ने खिलाड़ी अरुण को ग्राम पंचायत की आरे से 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इसके अलावा भी पंच शक्ति शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी खिलाड़ी अरुण को फूल-माला व नोटों की माला डालकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंच ओमप्रकाश नौथरा, बिट्टू शर्मा, सोमनाथ शर्मा, कंवर भान फौजी, रति राम, सुशील शर्मा, कृष्ण शर्मा, अश्वनी शर्मा व कुमारी संगीता सहित काफी संख्या में सीवन के लोग उपस्थित थे।