फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्व. तेजी मान का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

स्व. तेजी मान का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

Sun, 30 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्व. तेजी मान का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
जन्मदिवस पर तेजी मान को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

भारी संख्या में उमड़ी कार्यक्रम में लोगों की भीड़
फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत के मान निवास में कांग्रेस के दिवंगत नेता तेजी मान का 81वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कलायत हलका ही नहीं बल्कि असंध, जिला कैथल, जिला करनाल से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने सबसे पहले दिवंगत नेता तेजी मान व केदार नाथ त्रासदी का शिकार बनी दिवंगत पुष्पा मान को अपनी श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम में बॉबी मान ने कहा कि उनके पिता ने उनको विपरीत परिस्थितियों ने विचलित हुए बिना कर्म करने का मूल मंत्र दिया था। उनके पिता अपने विद्यार्थी जीवन से ही मेधावी व ईमानदार प्रवृति के थे। समाज सेवा का जज्बा इनके अंदर कूट-कूट कर भरा था। वर्ष 1991 में विधायक चुने गए तथा मंत्री बने। 2005 में पाई से वे फिर आजाद विधायक चुने गए। उससे पूर्व वे करनाल सहकारिता बैंक, शुगर मिल, पानीपत शुगर मिल के कई वर्षों तक एमडी रहे। मान ने कहा कि बेशक कलायत हलका से वे अपना पहला ही चुनाव हार गये उसके बावजूद भी एक विधायक से अधिक कार्य करवा कर उन्होंने कलायत हलका के विकास के मार्ग को प्रशस्त किया। भारी भीड़ से उन्होंने वादा किया कि उन्होंने जीवन भर अपने पिता के आदर्शों सच्चाई व इमानदारी के मार्ग पर चलते हुए अंतिम सांस तक कलायत हलका के लोगों के बीच रह कर उनके सुख दुख का साथी रहेंगे।
विज्ञापन

पूंडरी के पूर्व विधायक तेजवीर ने कहा कि कुछ समय पूर्व बॉबी एक दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल में कई माह तक भर्ती है। इसी वजह से कुछ समय तक हलका कलायत के लोगों से संवाद नही हो पाया। हलका से उनकी अनुपस्थिति को लेकर पार्टी के ही कुछ नेताओं ने दुष्प्रचार किया। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और लोगों के बीच में रह कर उनकी सेवा में मौजूद हैं। कार्यक्रम में धर्मपाल ठेकेदार, पं. विशाल शर्मा, बलवान कुराड, सूबे सिंह मोर, अशोक जैलदार, देवी राम खेडी, रामकुमार राणा, अनिल जैलदार, रामकुमार राणा, जोगेंद्र सरपंच, पाला राम कुराड, हरपाल ढुल, गुरुदेव ढुंडवा, रमेश शिमला, लीला राणा, जोरा सिंह, मोनू नंबरदार, जयकिशन मान, जितेंद्र खरक, कृष्ण सरपंच, मा. राजपाल बडसीकरी, विक्की शर्मा, कर्मवीर सिसोदिया, कर्मबीर कश्यप सहित सैकड़ों लोगों ने मंच के माध्यम से दिवंगत नेता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed