{"_id":"5bf05ff9bdec2267b36acc74","slug":"181542479865-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा को लेकर रोडवेज विभाग ने दिल्ली, हिसार व कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों के फेरें बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा को लेकर रोडवेज विभाग ने दिल्ली, हिसार व कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों के फेरें बढ़ाए
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा को लेकर रोडवेज विभाग ने दिल्ली, हिसार व कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए
टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त परिचालकों की ड्यूटी भी लगाई
फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार को आयोजित हुई हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप डी की दूसरे चरण की परीक्षा के दौरान बस स्टैंड पर काफी भीड़ की स्थिति रही। यहां पर पहुंचे परीक्षार्थियों को भीड़ के चलते काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। जिसके चलते विभाग ने लंबे रूटों पर जाने वाली बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवाए। बता दें कि ग्रुप डी की परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार शाम से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। जिस कारण बस स्टैंड पर भीड़ की स्थिति बनने लगी थी।
इन रूटों के बढ़ाए फेरे : कैथल डिपो के जीएम रामकुमार भुक्कल ने बताया कि भीड़ की स्थिति से निपटने व परीक्षार्थियों को उचित परिवहन सुविधा देने के लिए दिल्ली सहित हिसार व चंडीगढ़ के रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए है। भुक्कल ने बताया कि कैथल जिला में हिसार, जींद, रेवाड़ी, यमुनानगर व करनाल और पानीपत से आने वाली बसों में अधिक भीड़ रही। जिसके चलते परीक्षार्थियों को सुविधा देते हुए। कुछ लोकल रूटों पर बसों को बंद कर उन्हें इन लंबे रूटों पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों की संख्या को भी बढ़ाया गया।
दिल्ली व हिसार के काउंटर पर नहीं टूटी भीड़ : परीक्षा के कारण अधिक भीड़ होने के कारण सबसे अधिक भीड़ दिल्ली व हिसार के काउंटर पर अधिक रही। हालांकि हिसार जाने वाली बसों की सेवा अन्य डिपो की बसों से मिलती रही। लेकिन उसके बावजूद पूरा दिन परीक्षार्थी अपना पेपर खत्म करने के बाद काउंटरों पर टिकट लेने के लिए खड़े रहे। इसी प्रकार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अतिरिक्त परिचालकों को लगाया काउंटरों पर : जीएम ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टिकट देने के लिए अतिरिक्त परिचालकों को भी लगाया गया।