{"_id":"5bc78463bdec2269695d8c99","slug":"181539802211-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंजकों का पूजन कर श्रद्धालुओं ने खोले व्रत, जिलाभर में रही अष्टमी पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंजकों का पूजन कर श्रद्धालुओं ने खोले व्रत, जिलाभर में रही अष्टमी पर्व की धूम
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंजकों का पूजन कर श्रद्धालुओं ने खोले व्रत
फोटो नंबर-17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को जिलेभर में अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पिछले सात दिनों से रखे हुए व्रत को कंजकों का पूजन कर अपने व्रत को खोला। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को घर में बुला उनकी पूजा की। जिसके बाद उन्होंने कन्याओं को भोजन खिलाया और उन्हें दक्षिणा दे आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। राजौंद में भी नवरात्र का पर्व बुधवार को कन्या पूजन के साथ सम्पन्न हो गया। उधर, सीवन में भी श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन करके व कन्याओं को हलवा, पूरी, काले चने व नारियल का प्रसाद खिलाकर स्वयं भोजन ग्रहण किया। वहीं स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में भी दुर्गा अष्टमी का पर्व बड़ी ही श्रद्धा से मनाया गया।