फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने ही दिए आदेशों को वापिस लेने में माहिर: सुरजेवाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने ही दिए आदेशों को वापिस लेने में माहिर: सुरजेवाला

Mon, 06 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने ही दिए आदेशों को वापिस लेने में माहिर: सुरजेवाला
मुख्यमंत्री अपने ही दिए आदेशों को वापस लेने में माहिर : सुरजेवाला
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बदला विशाल रैली में
सम्मेलन की सफलता पर सुरजेवाला ने दी जडौला को बधाई
पूंडरी में करवाए 4 अरब, 37 लाख के रिकार्ड तोड़ विकास कार्य : जडौला
फोटो संख्या-42 व 43
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार यू टर्न की सरकार है, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने ही दिए आदेशों को वापस लेने में माहिर है। एक दिन पहले 10 हजार कच्चे कर्मचारियों को हटाने के आदेश देते है और उनके द्वारा विरोध करने पर आदेश वापिस लेते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है और प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। सुरजेवाला पूंडरी के जन्नत पैलेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सुरजेवाला व जडौला का फूलों का हार डालकर स्वागत किया। हलके के लोगों ने स्मृति चिन्ह व पगड़ी पहनाकर सुरजेवाला को सम्मानित किया।
सुरजेवाला ने कहा कि जडौला ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी से हलके की जनता की सेवा की और मेरे साथ मिलकर विकास का पहिया घूमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान हित में न होकर अपनी चहेती बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू की गई है। किसानों की फसलें खराब होने पर मुआवजे के नाम पर कंपनी व भाजपा चुप्पी साध लेती है। दुकानदारों पर टैक्स व जीएसटी की मार की है और एक साल में दुकानदार 37 प्रकार के फार्म भरेगा या दुकानदारी करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की इनेलो सरकार में 5 बजे के बाद कोई व्यापारी घर से बाहर नहीं निकलता था और चारों तरफ गुंडागर्दी का माहौल था, लेकिन हमने कांग्रेस की सरकार बनते ही गुंडों को जेल में डाल दिया। इनेलो किसी भी सूरत में जनता का भला नहीं कर सकती है। सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत से जुट जाए और कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, करनाल की सभी सीटें मेरी झोली में डाल दें, सत्ता आपकी चौखट पर लाकर रख दूंगा। सम्मेलन को पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, बिल्लू चंदाना, रामचंद्र गुर्जर, कविराज शर्मा, रणधीर सिंह राणा, धर्मबीर कौलेखां, नरेश पाई, सुरेश यूनिसपुर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


हलके के हर गांव में जाऊंगा और सबको साथ लेकर चलेंगे: जडौला
कार्यक्रम आयोजक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जो भी कार्यकर्ता उसके साथ खड़ा है उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा। 36 बिरादरियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा और जातिवाद के जहर को समाप्त किया जाएगा तथा आपसी भाईचारा कायम किया जाएगा। जडौला ने कहा कि पूंडरी में गलत टिकट वितरण के कारण आजाद विधायक बनता है। हलके के हर गांव में जाऊंगा और सबको साथ लेकर चलेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह ढुल ने सम्मेलन की सफलता पर सुल्तान जडौला को बधाई देते हुए कहा कि सुल्तान जडौला हद से ज्यादा शरीफ है और अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी से विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चन सिंह आर्य, सज्जन सिंह ढुल, फूल सिंह खेड़ी, बिल्लू चंदाना, कविराज शर्मा, रामचंद्र गुर्जर, सुरेश रोड पबनावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष खेड़ी सिकंदर, बिल्लू बरसाना, गौरव मित्तल पाडला, बाबूराम मुंदड़ी मंडी प्रधान पूंडरी, जसबीर खनौदा, किसान सैल जिलाध्यक्ष अमन चीमा पिहोवा, रामचंद्र जडौला, रणधीर सिंह राणा, टहल सिंह चीका, अश्विनी शोरेवाला जिला मंडी प्रधान, पदम लटकानिया, लक्खजीत सिंह कुरुक्षेत्र, सुरेश यूनिसपुर, ब्रजेश गोरा, रण सिंह देशवाल प्रदेश महासचिव किसान सैल, धर्मबीर कोलेखां, विरेंद्र मेहता, इंदजीत मदान, नवीन गोरा, सुशील जांबा, राजकुमार मुन्नारेहड़ी, नवीन रसीना, जसबीर, कृष्ण मान, सुमेर पहलवान, मुकेश चहल, समुद्र सिंह, मामूराम, रामफल रमाना, राजकुमार मुन्नारेहड़ी, शेर सिंह, सुलतान सिंह, कर्मबीर सिंह, नरेश ढूल पाई, रामपाल बरसाना, महेंद्र रसीना, साहब सिंह, जसवंत बंदराना, राजकुमार पोबाला, मदनलाल रावणहेड़ा, कर्म सिंह सांच, दिनेश सिकंदर खेड़ी, ईश्म सिंह बरसाना, राजपाल आंहू, रामभज शर्मा पिलनी, सुच्चा सिंह, ईश्वर सिंह पूंडरी, राजकुमार राजू कश्यप सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed