फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए विधायक के कार्यालय में बुलाई गई पंचायत में जमकर चली लाठियां व कस्सियां

वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए विधायक के कार्यालय में बुलाई गई पंचायत में जमकर चली लाठियां व कस्सियां

Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए विधायक के कार्यालय में बुलाई गई पंचायत में जमकर चली लाठियां व कस्सियां
वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए विधायक के कार्यालय में बुलाई गई पंचायत में जमकर चली लाठियां व कस्सियां
विज्ञापन

वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए विधायक के कार्यालय में बुलाई गई पंचायत में जमकर चली लाठियां व कस्सियां
दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल
फोटो संख्या-38 व 39
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। एक वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए विधायक कुलवंत बाजीगर के कार्यालय में बुलाई गई पंचायत में जमकर लाठियां, डंडे व कस्सियां चली। झगड़े में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। झगड़े के वक्त विधायक कार्यालय में मौजूद नहीं थे। घायल हुए दोनों पक्षों को गुहला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया मगर वहां से एक पक्ष रहस्यमय ढंग से गायब हो गया।
विधायक कुलवंत बाजीगर के पीए नरेश चहल द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के अनुसार गांव चाबा की एक लड़की की शादी टोहाना में हुई थी। दोनों पक्षों में विवाद था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए विधायक ने अपने कार्यालय में रविवार को दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई थी। मगर विधायक को घरौंडा रैली में जाना पड़ गया। पीछे से दोनों पक्षों में आपसी तनातनी हो गई।
विज्ञापन

चाबा निवासी दर्शन राम बाजीगर ने बताया कि उसने अपनी लड़की रानी की शादी लगभग दस साल पहले टोहाना के सुभाष के साथ की थी। रानी के दो बच्चे है। उसका पति अकसर रानी के साथ मारपीट करता था, जिसके बाद लड़की अपने मायके चाबा में आ गई थी। दर्शन राम ने बताया कि लड़की को अपनी ससुराल में बसाने के लिए पहले कई बार कोर्ट कचहरी हो चुके हैं। अनेकों बार बिरादरी की पंचायतें भी हो चुकी हैं। दर्शन राम ने बताया कि आज की पंचायत भी विधायक के भाई हरमेल बाजीगर ने विधायक कार्यालय में बुलाई थी। अभी वे पंचायत में पहुंचे ही थे कि लड़का पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दर्शन राम, लड़की रानी देवी, उसकी मां किल्लो देवी व भाई रमेश को चोटें आई है। वहीं लड़का पक्ष के टोहासना निवासी वसू राम, बेअंत राम, सुभाष, रांझा राम के भी घायल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्सियां उठाकर किया हमला : विधायक कार्यालय में इन दिनों भवन निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए आसपास कस्सियां व अन्य सामान पड़ा हुआ था। पंचायत में दोनों पक्षों में हुए झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने रेत बजरी में पड़ी कस्सियां भी उठा ली और दूसरे पक्ष पर हमले शुरू कर दिए।

वीडियो हुआ वायरल : विधायक आवास पर हुए झगड़े का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें एक व्यक्ति कस्सी उठाकर वार करते हुए नजर आ रहा है। वहीं बिखरी हुई कुर्सियां व जमकर हो रहे हो-हल्ले की आवाजें वीडियो में आ रही हैं। बाद में विधायक पक्ष ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो का जवाब देने के लिए एक पोस्ट डाली गई। जिसमें इसे बिरादरी का मसला बताकर बातचीत से हल करने की बात कही गई है।


मैं बाहर हूं। एक व्यक्ति की वजह से सुलह के लिए बुलाई पंचायत में झगड़ा हो गया। बाजीगर बिरादरी के बड़े से बड़े मसले कोर्ट कचहरियों में नहीं बल्कि पंचायतों में निपटते हैं। शाम को मैंने फिर दोनों पक्षों को बुलाया है। विश्वास है कि विवाद निपट जाएगा।
कुलवंत बाजीगर विधायक गुहला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed