फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सरकार ने वायदा पूरा नहीं किया तो फिर होगा आंदोलन-निशा चौधरी

सरकार ने वायदा पूरा नहीं किया तो फिर होगा आंदोलन-निशा चौधरी

Sun, 18 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने वायदा पूरा नहीं किया तो फिर होगा आंदोलन-निशा चौधरी
मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन : निशा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति कैथल की ओर से गांव देवबन में रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। समिति ने युवकों को शहीद बताते हुए उनका बलिदान दिवस मनाया। इस दिवस की अध्यक्षता मेवा राम जुलाना खेड़ा ने की। इस मौके पर दिल्ली से पहुंचीं आंदोलन समिति की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा चौधरी ने बताया कि हमारे समाज ने हमेेशा 36 बिरादरी में भाईचारा बनाने की कोशिश की है।
मेवाराम ने कहा कि जो कोम शहीदों का मान सम्मान करती है, वह हमेशा ही आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जब तक जाट समेत छह जातियों के आरक्षण की मांग को सही तरीके से लागू नही करेगी हमारा संघर्ष यूं ही जारी रहेगा। बलिदान दिवस पर दिल्ली से पहुंची महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा निशा चौधरी ने बताया कि हमारे समाज ने हमेेशा 36 बिरादरी में भाईचारा बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भाईचारा बांटने वाली सरकार के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व केंद्र सरकार में सांसद राजकुमार सैनी, रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर ने इस प्रदेश को तीन बार जलवाया। उन्हाेंने कहा कि मांगें पूरी नहीं की गई तो फिर से आंदोलन होगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बलवान कोटडा, जिला प्रधान प्रदीप किच्छाना ने बताया कि हमारी कोम की एकता ने ही 11 फरवरी को प्रदेश व केंद्र सरकार को झुकाया है। आप लोगों ने 15 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली का विरोध करने का फैसला व गांव-गांव जाकर प्रचार को तेज किया, तभी जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार ने आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. यशपाल मलिक को वार्ता के लिए बुलाया व सही तरीके से अपनी पांचों मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि 31 मार्च तक सभी मांगों को पूरा करेंगे। इस समझौते पर यदि सरकार ने कहीं बेईमानी दिखाई तो हम एक ही कॉल पर आंदोलन शुरू कर देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने भी इन युवकों के बलिदान को नमन किया और कहा कि सरकार केस वापिस लेने का वायदा पूरा करे। इस मौके पर शमशेर नीमवाला, मिया सिंह जाजनपूर, कुलदीप गढी, रत्न चंदाना, सुभाष भागल, पाला भागल, जगदेव बदसुई, रामदिया बलबेडा, सुभाष बालु, महाबीर पट्टी अफगान, रामक रण चहल, जोगी राम जाखौली, होश्यारा प्यौदा, मा. अजमेर सिंह ढूल, अमरजीत सौंगरी, नोदी चीका, सुरेश द्रविड़ ने भी बलिदान दिवस पर लोगों को संबोधित किया। डीएसपी रामकुमार के नेतृत्व में यहां पुलिस बल भी सुरक्षा के लिए तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed