फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   धान की आवक ने तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड

धान की आवक ने तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड

Thu, 12 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
धान की आवक ने तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड
धान की आवक ने तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में एक चौथाई अधिक धान मंडियों में आ चुका है। गत वर्ष धान के पूरे सीजन में जहां कुल 29 लाख 70 हजार क्विंटल धान की आवक हुई थी वहीं इस बार लगभग आधे सीजन में ही साढ़े बीस लाख क्विंटल की आवक हो चुकी है। धान की इतनी अधिक आवक के चलते शहर की दोनों मंडियां छोटी पड़ गई है और अब किसान अपनी धान को रिहाइसी कालोनियों व सडक़ों पर डालने को मजबूर हो रहे हैं। अधिक धान की आवक के कारण अनाज मंडी में से लदानका कार्य नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते आढ़ती एसोसिएशन ने एक सप्ताह में आज दूसरी बार मंडी बंद रखनी पड़ी। मंडी एसोसिएशन ने आज किसी भी किसान की धान को मंडियों में नहीं आने दिया और पूरा दिन लदान का कार्य किया। दिन भर चले लदान के कार्य के बावजूद अभी भी मंडी में धान की बोरियों के ढेर लगे हुए है और किसानों को धान डालने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।
इस साल हो रही धान की जबरदस्त पैदावार के साथ साथ मंडियों में भी किसानों अच्छे भाव मिल रहे हैं, जिससे किसान काफी खुश है। चीका अनाज मंडी में आने वाली पीआर धान जहां 1651 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है वहीं 1509 किस्म की धान 3011 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। इस बार बारीक धान की बिजाई का क्षेत्र कम होने के कारण किसानों को बासमती किस्म की धान के दाम भी काफी अच्छे मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडी एसोसिएशन चीका के प्रधान जयपाल गर्ग ने कहा कि धान की हो रही जबरदस्त आवक के कारण शहर में बनी दोनों मंडियों में हर तरफ जाम की स्थित पैदा हो गई है। मंडी में पड़ी धान को गोदामों तक पहुंचाने के लिए आज दूसरी बार मंडियां बंद रखनी पड़ी है। यहां गुहला क्षेत्र के अलावा पंजाब से भी भारी मात्रा में धान व गेहूं आता है। आने वाले फसलें मंडी में ही समा सकें इसके लिए मंडी एसोसिएशन सरकार से कम से कम सवा सौ एकड़ में नई अनाज मंडी बनाने की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भीगा धान:- बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश के चलते मंडियों मेमं पड़ा किसानों का धान भीग गया। हालांकि बारिश की वजह धान को अधिक नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन मंडी में चल रहा लदान का कार्य प्रभावित हो गया।

लदान के लिए आज दूसरी बार रखनी पड़ी मंडी बंद
मंडी एसोसिएशन करेगी सवा सौ एकड़ में नई अनाज मंडी बनाने की मांग
फोटो संख्या-36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed