{"_id":"59402ca54f1c1b26098b467a","slug":"181497377957-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गोहरा खेड़ी के सरकारी स्कूल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गोहरा खेड़ी के सरकारी स्कूल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोहरा खेड़ी के सरकारी स्कूल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कमल कुमार
कैथल। गांव गोहरा की ग्राम पंचायत ने सरकारी स्कूल को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है। शनिवार को आयोजित ग्राम सभा में स्कूल प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर सभी ग्रामीणों की रजामंदी से सरपंच व पंचों ने स्कूल में शिक्षा में सुधार करने के उद्देश्य से स्कूल में विकास कार्यों को करवाने के लिए यह फैसला लिया है।
गांव की सरपंच रेखा रानी ने बताया कि स्कूल में काफी अच्छा काम हो रहा है। यहां व्यवस्था इतनी अच्छी है कि स्कूल को कई बार इनाम मिल चुका है। बच्चों को अच्छी पढ़ाई मिल रही है तो पंचायत का भी कुछ फर्ज बनता है। इसलिए स्कूल में साइकिल स्टैंड से लेकर स्कूल में बिजली की सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का फैसला किया गया है। जिससे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके और वे यहां से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उन्नति कर सके। इसके साथ ही गांव में अनाज मंडी, गलियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों सहित अन्य कार्यों के लिए 15 लाख रुपये के कार्यों के प्रस्ताव पास किया गया है।
स्कूल में यह होंगे विकास कार्य
स्कूल के मुख्याध्यापक जय भगवान शर्मा ने बताया कि स्कूल में ग्राम पंचायत ने कुछ विकास कार्यों का प्रस्ताव पास किया है। जिसमें स्कूल की व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए विकास कार्य के फैसले लिए हैं। स्कूल में पंचायत में एक रिचार्जेबल बोर लगवाने का निर्णय लिया है। जो पानी की व्यर्थतता को कम करेगा। इसके साथ ही एक पांच हजार लीटर के पानी के टैंक का निर्माण कार्य करवाएगा जाएगा। जिस पर पांच लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही स्कूल के लिए अलग से 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर, साइकिल स्टैंड के लिए शेड व बच्चों के मिड डे मिल के लिए डाइनिंग टेबल भी बनवाया जाएगा। इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये की लागत से पूरे स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर 15 लाख रुपये की लागत आएगी। ऐसा होने के बाद स्कूल की व्यवस्था में और अधिक सुधार होगा।
विज्ञापन
दो बार मिल चुका है स्वच्छता में प्रथम पुरस्कार
राजकीय स्कूल को जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वच्छता के मामले में दो बार प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। स्कूल में सफाई व्यवस्था को लेकर होटलों की तर्ज पर शौचालय बनाए गए हैं और साथ ही बड़े शहरों के स्कूलों की तरह खुशबूदार फूलों के बगीचे बनाए गएं हैं।
ये रहे ग्राम सभा में मौजूद
ग्राम सभा में ग्राम सचिव भूपेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि मोनू, अध्यापक बूटा सिंह, पंच सलीना देवी, सुमन बाला, देवेंद्र कुमार, परमजीत, प्रिंसिपल जयभगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।