{"_id":"69234d8ab27174ff8d078cdf","slug":"18-special-buses-will-run-from-today-for-geeta-jayanti-festival-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141110-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गीता जयंती महोत्सव के लिए आज से चलेंगी 18 विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गीता जयंती महोत्सव के लिए आज से चलेंगी 18 विशेष बसें
Sun, 23 Nov 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड का दृश्य ।
कैथल। कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव के लिए रोडवेज की ओर से 18 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। सोमवार से यह बसें रूट पर दौड़ेंगी। कूपन देकर यात्रियों को बसों में बैठाया जाएगा। रोडवेज कर्मचारी बस के पास ही आधा किराया का कूपन देंगे। हालांकि वरिष्ठ नागरिक को कूपन नहीं दिया जाएगा, क्योंकि इनका रोडवेज बसों में पहले ही आधा किराया लगता है। छूट पर जाने वाली बसों के आगे गीता जयंती महोत्सव का बैनर लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को बस अड्डा पर बस ढूढ़ने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
पूछताछ केंद्र पर बैठे कर्मचारी गीता जयंती में जाने वाली बसों की लाउड स्पीकर के माध्यम से जानकारी देंगे। इसके लिए विशेष कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 15 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर रोडवेज परिसर में ही बूथों के सामने मौजूद रहेंगे। यात्रियों की संख्या के हिसाब से विशेष बसों की कमी रहती है तो कुरुक्षेत्र रूट पर जाने वाली बसों में यात्रियों को कूपन देकर बिठाया जाएगा। कुरुक्षेत्र रूट पर साधारण दिनों से 22 फेरे अतिरिक्त संबंधित विभाग ने बढ़ा दिए हैं। 5 दिसंबर तक आधा किराया की छूट रहेगी। 15 दिसंबर को महोत्सव का समापन समारोह होगा। गीता महोत्सव के लिए रोजाना सुबह छह बजे कैथल बस स्टैंड से कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव के लिए पहली बस चलेगी।
25 रुपये किराया देकर कर सकते हैं सफर
रोडवेज की बसों में साधारण दिनों में 50 रुपये बिरला मंदिर कुरुक्षेत्र तक का किराया लगता है। अब कूपन के साथ 25 रुपये किराया देकर यात्री गीता महोत्सव में जा सकते हैं। हालांकि जिन यात्रियों को किराया में पहले से 50 प्रतिशत तक छूट है, उनको यह सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है। गीता महोत्सव में जाने वाले संदीप कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र रूट पर दो दिन से भीड़ बढ़ गई है। विभाग का यह फैसला अच्छा है। यात्रियों के अनुसार और भी बसें बढ़ाई जाएं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जाने के लिए सोमवार से विशेष बसों का संचालन कर दिया गया है। 18 बसें शुरू कर दी हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को किराये पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके लिए कूपन सिस्टम शुरू किया है। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा ताकि किसी को परेशानी नहीं हो।
कमलजीत सिंह, जीएम कैथल डिपो
II