{"_id":"66889618436e65a2d602f6e6","slug":"18-missing-people-found-and-handed-over-to-their-families-in-five-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424798-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच दिन में 18 गुमशुदा ढूंढ़कर परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच दिन में 18 गुमशुदा ढूंढ़कर परिजनों को सौंपे
Sat, 06 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत पांच दिनों में गुमशुदा बच्चों सहित अन्य 18 व्यक्तियों को ढूंढ़कर उनके परिजनों को सौंपा है। इसी दौरान भीख मांग रहे सात बच्चों को खोजकर उनके परिवार के समक्ष बाल कल्याण समिति कैथल में उनकी काउंसलिंग भी करवाई गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम ने ईंट भट्ठा व फैक्ट्री मालिकों को समझाया कि बच्चों से मेहनताना करवाना बाल अपराध की श्रेणी में आता है। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान दौरान के बच्चों को स्कूल भेजकर उनकी मुस्कान लौटाने के लिए भी परिवारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। संवाद