फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   18 lakh cheated for canada visa

Kaithal News: कनाडा वीजा के लिए ठगे 18 लाख

Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
18 lakh cheated for canada visa
कैथल। कनाडा का वीजा लगवाने और वहां काम दिलवाने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक युवक से 18 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर पूंडरी निवासी कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत मोहित सैनी, मंगत चौहान और सोनम सैनी के साथ हुई। आरोपी चार जून 2022 को उसे अपने ऑफिस से मिले और कहा कि वे उसके बेटे को कनाडा भेज कर सेट करवा देंगे। इसे लेकर उनकी बातचीत 18 लाख रुपये में तय हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसके बेटे का नकली वीजा थमा दिया व उसके साथ धोखाधड़ी की। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में महिला को पुर्तगाल भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने 12 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुहला निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह गांव के नवजोत सिंह और गगनजीत सिंह को जानता था। उन्होंने उसे बाद में अवतार सिंह और उसकी पत्नी गंगो से मिलाया।

आरोपियों ने उसे कहा कि वे उसकी पत्नी मनप्रीत कौर को पुर्तगाल भिजवा देंगे। इसे लेकर उनकी बातचीत 12 लाख में तय हुई। आरोपियों ने उसकी पत्नी को पुर्तगाल की बजाय दुबई भेज दिया। काफी इंतजार के बाद वह मुश्किल से दुबई से वापस भारत पहुंची। जब उसने आरोपियों से अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने राशि देने से इंकार कर कर दिया। जांच अधिकारी सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed