फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ईशारों-ईशारों में टिकट की अपील कर गए तीन विधायक

ईशारों-ईशारों में टिकट की अपील कर गए तीन विधायक

Tue, 02 Apr 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ईशारों-ईशारों में टिकट की अपील कर गए तीन विधायक
इशारों-इशारों में टिकट की अपील कर गए तीन विधायक
विज्ञापन

- सीएम ने नहीं किया उम्मीदवारी को लेकर जिक्र, तीनों विधायकों ने अपने-अपने हलके में विकास के लिए सीएम को बताया विकास पुरुष
- गुहला से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर, पूंडरी से निर्दलीय विधायक प्रो. दिनेश कौशिक व लाडवा से विधायक डॉ. पवन सैनी को ही मिला सीएम के सामने बोलने का अवसर
- कैलाश भगत भी पहुंचे सीएम की रैली में गाड़ियों के काफिले के साथ

नसीब सैनी
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने सीवन रैली में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के अलावा तीन विधायकों को ही बोलने का मौका मिला। तीनों ने ही इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री से टिकट की अपील कर डाली। विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने तो पूर्व में सीएम से किए गए टिकट के आग्रह तक का जिक्र कर दिया। लेकिन सीएम ने किसी भी विधायक की उम्मीदवारी का अपने भाषण में जिक्र नहीं किया। हालांकि विधायकों द्वारा गिनवाई गई उपलब्धियों को सीएम ने गंभीरता से सुना और अपने भाषण में कहा कि सरकार ने जो काम करवाए हैं, वे अधिकतर उनसे पहले बोलने वाले नेताओं ने लोगों को बता दिए हैं।
विज्ञापन

सीएम के पहुंचने के बाद सबसे पहले जिला अध्यक्ष ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने विकास योजनाएं गिनवाते हुए सीएम मनोहर लाल को मजबूत व निर्णय क्षमता वाला चौकीदार बताया। साथ ही कहा कि पीएम मोदी देश के सबसे बड़े चौकीदार हैं। प्रदेश में मनोहर लाल की अगुवाई में प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि उनके पूंडरी हलका में इतना विकास हुआ है, जो आज तक नहीं हुआ है। सीएम की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने सीएम से आग्रह किया था वे कि पूंडरी से भाजपा का टिकट चाहते हैं। सीएम ने उन्हें उस समय कहा था कि चुनाव के समय देखेंगे। वे एक बार फिर सीएम से आशीर्वाद चाहते हैं। रैली में भीड़ को संबोधित करते हुए कौशिक ने कहा कि आपका आशीर्वाद केंद्र में पीएम मोदी व प्रदेश में सीएम मनोहर लाल को दोबारा से चाहिए।
गुहला से विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि गुहला में इतना विकास हुआ है, जितना पिछले 48 साल में नहीं हुआ है। जिसके लिए वे सीएम को शीश झुकाकर नमन करते हैं। सीएम उनके लिए आदर्श हैं। उन्होंने जिक्र किया कि आज उनका जन्मदिन भी है। रैली के लिए आज की मंजूरी देने पर वे सीएम के आभारी हैं।
लोकसभा कुरुक्षेत्र संयोजक एवं विधायक डॉ. पवन सैनी ने कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी की अंग्रेजी कमजोर, किसी की हिंदी कमजोर, किसी की बुद्धि कमजोर। लेकिन देश के पीएम मोदी व प्रदेश के विकास पुरुष मनोहर लाल की अगुवाई में देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
कुलवंत बाजीगर द्वारा लाई गई पगड़ी नहीं रखी सिर पर : सीएम के स्टेज पर पहुंचने के बाद बड़ी माला से आयोजकों की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद सीएम के पास बैठकर विधायक कुलवंत बाजीगर ने पगड़ी देने का प्रयास किया, जिसे सीएम ने हाथ लगा कर इंकार की मुद्रा दिखाई। जिस पर सीएम के पीए ने पगड़ी हाथ में थाम ली। बताया तो यह भी जा रहा है कि विधायक स्टेज पर ही अपने जन्मदिन के अवसर पर सीएम की मौजूदगी में केक काटना चाहते थे, लेकिन सीएम ने स्पष्ट इंकार कर दिया। हालांकि सीएम ने अपने भाषण में उन्हें जन्मदिन की बधाई जरूर दी।

दो दावेदारों ने अपने-अपने अंदाज में की टिकट की अपील : लोकसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों डॉ. पवन सैनी व कैलाश भगत ने अपने-अपने अंदाज में टिकट की अपील की। हालांकि कैलाश भगत को सीएम की मौजूदगी में बोलने का अवसर नहीं मिला। लेकिन डॉ. पवन सैनी ने अपने भाषण का फोकस सीएम की विकास व जनकल्याणकारी नीतियों पर रखा। वहीं कैलाश भगत सीएम रैली में वाहनों के बड़े काफिले के साथ पहुंचे। सड़क पर उनके नाम के पोस्टर लगी गाड़ियों की भरमार थी। कैलाश भगत लोकसभा चुनाव में भाजपा के सशक्त दावेदारों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed