{"_id":"5c475f5bbdec22737d20bd3d","slug":"171548181339-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरल पोर्टल पर आवेदनों के निपटारे की समीक्षा पर अधिकारियों की बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरल पोर्टल पर आवेदनों के निपटारे की समीक्षा पर अधिकारियों की बैठक ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लघु सचिवालय में स्थित कांफ्रेंस हाल में मंगलवार को डीसी धर्मबीर सिंह ने सरल पोर्टल पर आवेदनों के निपटारे की समीक्षा पर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों में किये जाने वाले निपटारे पर समीक्षा भी की गई। डीसी धर्मवीर सिंह ने समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए नियमित रूप से आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने समीक्षा के दौरान जिला कल्याण अधिकारी, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक पिछड़े वर्ग कल्याण निगम के अधिकारी तथा जिला योजनाकार का ज्यादा आवेदन लंबित होने के कारण स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग तथा शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को भी लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कमलप्रीत कौर, कलायत एसडीएम जगदीप सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता वीके गुप्ता, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, पीओ आईसीडीएस रेणू पसरीचा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।