फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   14 एमएम बारिश से मिलेगी किसानों को राहत, ठंडक बढ़ी

14 एमएम बारिश से मिलेगी किसानों को राहत, ठंडक बढ़ी

Tue, 22 Jan 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
14 एमएम बारिश से मिलेगी किसानों को राहत, ठंडक बढ़ी
14 एमएम बारिश से मिलेगी किसानों को राहत, ठंडक बढ़ी
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/राजौंद। सोमवार रात से रुक-रुक कर जारी बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इस बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। मंगलवार की सुबह भी बारिश हुई। दिन में करीब 11 बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली। शाम के समय फिर से हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले में करीब 14 एमएम बारिश दर्ज की गई।
सोमवार के तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को घटकर 16.05 हो गया। इसी प्रकार से न्यूनतम तापमान भी 9.05 दर्ज किया गया था जो एक डिग्री बढ़कर 10.05 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। जो शाम के समय घटकर केवल 16.05 पर रह गया।
विज्ञापन

उधर, राजौंद में मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक के एहसास को ओर बढ़ा दिया। आम जनता को ठंड के चलते अपने घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया। दिन भर चली शीत लहर से जहां हर कोई ठिठुरता नजर आ रहा था वहीं अधिकतर लोग अलाव को ही एकमात्र सहारा मानकर आग सेकते नजर आए। मंगलवार सुबह जैसे ही बूंदाबांदी हुई उसके साथ ही सर्दी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया। हर कोई सर्दी के चलते गर्म वस्त्रों में ढका दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed