{"_id":"5c461802bdec2273a67c9352","slug":"171548097538-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बाबा सैन भगत सभा सदस्यों ने डीसी को स्या ज्ञापन, दोपहर बाद दिया धर्मशाला के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बाबा सैन भगत सभा सदस्यों ने डीसी को स्या ज्ञापन, दोपहर बाद दिया धर्मशाला के बाहर धरना
विज्ञापन
कहा-जब तक गेट नहीं खुलेगा, तब तक देंगे धरना
बाबा सैन भगत सभा के सदस्यों ने की मांग
सैन भगत धर्मशाला को सामाजिक कार्यों के लिए प्रयोग के लिए खोला जाए, सदस्यता भी खोली जाए
फोटो नंबर 3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बाबा सैन भगत सभा में धमर्शाला की सदस्यता खोलने व संस्था का सामाजिक कार्यों के लिए प्रयोग करने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन दिया। दोपहर बाद संस्था सदस्यों ने धर्मशाला का गेट खोलने की मांग को लेकर धरना दिया। बाद में एसएचओ सिटी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं डीसी ने भी संस्था सदस्यों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
सुबह के समय बाबा सैन भगत सभा सदस्यों ने निजी उपयोग की जांच करवाने और आरोपियों के खिलाफ करवाई करने हेतु की मांग करते हुए डीसी धर्मबीर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज सुबे सिंह, रोशल लाल, राहुल, कृष्णलाल तंवर, जोनी, देवी प्रसन्न, महावीर पाड़ला, अमरजीत, सतबीर जांगड़ा, कमल सैन, गौरव सैन, संजीत तंवर, ओमप्रकाश, रूलदू राम, राजबीर, महेंद्र सिंह सैन, रतनसिंह, भाना सैन, अमन, जयभगवान, जयनारायण, ओमप्रकाश सौंगल, ईश्वर बलवंती ने बताया कि सिटी थाना के पास सैन समाज की धर्मशाला है। जिसका रजिस्टेशन नंबर 581 है। जो पूरे समाज व सरकार द्वारा आपसी सहयोग से बनवाई गई है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि व समाज द्वारा एकत्रित की गई राशि को समाज के लिए प्रयोग न करके अपनी निजी कामों में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला की आय को कुछ पदाधिकारियों ने आपस में बांट लिया जाता है। जिसका समाज को कोई लाभ नहीं होता। धर्मशाला में रात की ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि धर्मशाला का प्रयोग ही इस तरह के कार्यों के लिए होता है। उसमें एक स्कूल भी चलाया जा रहा है। तीन लोग सारी आय को आपस में बांट लेते हैं। समाज को उसका कोई लाभ नहीं होता। यहां स्कूल को भी अपनी आय का साधन बनाया हुआ है। डीसी धर्मबीर सिंह ने आश्वसन दिया कि उनकी समस्या का समाधान जल्दी किया जाएगा। डीसी धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपने के पश्चात दोपहर बाद सैन समाज धर्मशाला के बाहर सैन समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर शाम के सात धरने पर बैठे। लोगों ने कहा कि स्कूल समय के बाद संस्था का सामाजिक कार्यों में प्रयोग किया जा सकता है। इसे समाज के सभी लोगों के लिए खोलना चाहिए। क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं हैं। वहीं धरना दे रहे लोगों को देखकर सिटी एसएचओ मनदीप सिंह पहुंचे और उन्होंने आपसी बातचीत से मामला सुलझाने को कहा।
उधर, संस्था के प्रधान नेतराम वर्मा को उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब भी वे अपना पक्ष रखेंगे, उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।