{"_id":"5c27c354bdec22569f267982","slug":"171546109780-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुहला के भागल में आज होगा हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुहला के भागल में आज होगा हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला के भागल में आज होगा हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम
फोटो संख्या-40
कैथल। जननायक जनता पार्टी का हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम कैथल जिले के गुहला हलके में 30 दिसंबर को होगा। डबवाली से विधायक नैना सिंह चौटाला इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगी। गुहला के गांव भागल में सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम में नैना चौटाला प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात और जननायक जनता पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगी। कैथल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में पहुंचेगी और हरियाणा की राजनीति में नारीशक्ति की भूमिका बढ़ाने के हवन में आहूति डालेंगी। नैना चौटाला नई पार्टी के गठन के बाद दूसरी बार राजनीतिक मंच पर होंगी और डा. अजय सिंह चौटाला की नीतियों के साथ-साथ अपने मन की बात भी सांझा करेंगी। इससे पहले 23 दिसंबर को नैना सिंह चौटाला पानीपत के इसराना हलके के गांव मांडी में हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर चुकी हैं। प्रदेश की महिलाओं में राजनेतिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से नैना चौटाला ने हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम एक वर्ष पूर्व हिसार जिले से शुरू किया गया था। पार्टी की नवनियुक्त महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण की देखरेख में अब तक प्रदेश भर के विभिन्न हलकों में 19 हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।