{"_id":"5bfaec21bdec22414f578041","slug":"171543171105-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत में लगे, जनता की मांग, जो उम्मीदों पर उतरे खरा, ऐसा हो हमारा पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत में लगे, जनता की मांग, जो उम्मीदों पर उतरे खरा, ऐसा हो हमारा पार्षद
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की मांग : जो उम्मीदों पर उतरे खरा, ऐसा हो पार्षद हमारा
- नगरपालिका पूंडरी चुनाव : सभी पार्टियों के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों की टटोल रहे नब्ज
फोटो नंबर-38 ये 41
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी नगरपालिका चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों की नब्ज टटोलने का कार्य कर रहे हैं। वहीं अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों को जीताने के लिए कार्यकर्ता भी जी तोड़ मेहनत में लगे हैं। वहीं आम जनता की भी यह मांग है कि जो उम्मीदवार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर शहर की समस्याओं को दूर करे। उन्हें ऐसा ही पार्षद चाहिए। शहर का हर नागरिक चाहता है कि उसका घर-आंगन सुंदर व स्वच्छ हो। उसकी गली पक्की हो और वहां स्ट्रीट लाइट का भी पूरा प्रबंध हो।
वार्ड नंबर 10 के पारस खुराना ने कहा कि उनका पार्षद पढ़ा लिखा हो। जो वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हो। वार्ड नंबर तीन के कशिश मदान ने कहा कि उनका पार्षद मिलनसार व मेहनती हो जो वार्ड के विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य कर सके और उनके दुख-दर्द में हमेशा उनके साथ हो। वार्ड नंबर एक के बलराम खुराना ने कहा कि उनका पार्षद ईमानदार व स्वच्छ छवि का हो तथा वह बिना किसी भेदभाव के वार्ड में विकास कार्यों को समर्पित हो। नीटु दुआ वार्ड नं.10 ने कहा कि वे अपना पार्षद चुनते समय प्रत्याशी के अतीत के बारे में अवश्य जानकारी चाहेंगे। ताकि पार्षद चुनने के पश्चात उन्हें पछताना न पड़े। वे चाहते हैं कि उनका पार्षद उनके सुख-दुख में साझे रहे। वार्ड में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, कच्ची गलियों को पक्का करना, सीवरेज व पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने में सक्षम हो। इस प्रकार अन्य वार्डों में भी नागरिकों की राय है कि उनका भावी पार्षद उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरे तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं।