{"_id":"5bf84d80bdec2241950dbe93","slug":"171542999424-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा वार्ड में एक ही बटन से चलती है लाइट व पंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा वार्ड में एक ही बटन से चलती है लाइट व पंखें
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जच्चा वार्ड में एक ही बटन से चलती है लाइट व पंखें
कैथल। एक ओर सुधार प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने जिला अस्पताल में जच्चा वार्ड का दौरा किया। जहां महिलाओं ने उन्हें बताया कि यहां एक ही बटन से पंखा चलता है व लाइट जलती है। जब अंधेरा होने पर वे लाइट जलाती हैं तो पंखा भी चल जाता है। जिससे उन्हें ठंड लगती है। मित्तल ने मौके पर कर्मचारियों को बुलाकर इस बारे में जानकारी हासिल की और संबंधित अधिकारियों तक यह सूचना पहुंचा कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मित्तल ने बताया कि वे जिला अस्पताल में जच्चा वार्ड का दौरा करने पहुंचे थे। जहां बताया गया कि एक ही बटन से पंखा भी चलता है और लाइट भी जलती है। जिसे ठीक करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं सहित नवजात बच्चों के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनका लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं जिला अस्पताल इंचार्ज डा. ओमप्रकाश ने कहा कि वे शुक्रवार को छुट्टी पर हैं। ऐसी समस्या है तो इसे ठीक करवा दिया जाएगा।