फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कर्मचारियों की गिरफ्तारी से पहले छावनी बना बस अड्डा, यात्रियों में हडक़ंप मचा

कर्मचारियों की गिरफ्तारी से पहले छावनी बना बस अड्डा, यात्रियों में हडक़ंप मचा

Thu, 18 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की गिरफ्तारी से पहले छावनी बना बस अड्डा, यात्रियों में हडक़ंप मचा
दूसरे दिन चली केवल 20 बसें, दिन भर यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

फोटो संख्या-1, 32 व 33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज में निजी बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में चल रही हड़ताल के बीच बुधवार शाम कर्मचारियों की गिरफ्तारी के समय बस अड्डा छावनी में तब्दील हो गया। जिससे कर्मचारियों सहित यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर ही धरना दे रहे कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तारी की भनक लगते ही कर्मचारी नेता तो खिसक लिए। लेकिन पुलिस ने डीएसपी रामकुमार, सीआईए इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह की अगुवाई में करीब 50 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। बस अड्डे पर ही खड़ी कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान की गाड़ी को पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कब्जे में ले लिया।
इससे पूर्व सुबह हड़ताल के दूसरे दिन केवल 20 बसें ही कैथल बस अड्डे से निकल पाईं। दिन भर कर्मचारियों का धरना बस अड्डे पर जारी रही। निजी बसों के माध्यम से लोगों को हड़ताल के बीच कुछ राहत तो मिली। बुजुर्ग यात्री रामबतेरी ने कहा कि उसे जींद में अपनी बेटी के घर जाना था। हड़ताल की कोई जानकारी नहीं होने के कारण उसे काफी परेशानी हुई। वहीं राजकीय कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अरुण ने बताया कि वह पूंडरी के गांव हाबड़ी से आता है। सुबह तो किसी न किसी तरीके से कॉलेज में आ गया लेकिन अब बसें पूंडरी तक भी नहीं जा रही है।
विज्ञापन

परेशान हुई विदेशी छात्राएं : नए बस स्टैंड पर करनाल जाने के लिए पहुंची विदेशी छात्राओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। छात्राओं ने बताया कि उन्हें करनाल में कुछ सामान खरीदने के लिए जाना था। लेकिन बसों के चलने के कारण वे वहां नहीं जा सकती। काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक मांगें नहीं मानीं जाती, जारी रहेगी हड़ताल
कैथल। रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा शुरु की गई हड़ताल के दौरान कर्मचारियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं एसटीएफआई के राज्य सचिव सतबीर गोयत ने बताया कि कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। धरने को बिजली विभाग के सुरेश शर्मा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव शिवचरण किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह, शिव दत्त शर्मा, छाजू राम, राजकुमार नेपेवाला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed