{"_id":"5a9303af4f1c1bbe218b5140","slug":"171519584175-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर व प्याज का न्यूनतम मूल्य लागू होने से किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर व प्याज का न्यूनतम मूल्य लागू होने से किसानों को मिलेगा लाभ
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव मलिकपुर में प्रगतिशील किसान गुरदयाल सिंह के फार्म हाउस पर शनिवार देर शाम बैठक हुई। जिसमें जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अंशुल आनंद मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्याज पांच सौ रुपये व टमाटर का न्यूनतम रेट चार सौै रुपये कुंतल निर्धारित किया है। इससे कम दाम किसान को मिलने पर किसान को भाव का अंतर सरकार अदा करेगी। आनंद ने कहा कि इसके लिए किसान को अपने दस्तावेज अटल सेवा केंद्रों पर ऑन लाइन करवाने होंगे। जिसकी विस्तृत जानकारी ई दिशा केन्द्र पर भी मिल सकेगी। दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, की फोटो प्रति, पासपोर्ट फोटो, जमीन की जमाबन्दी, किला नंबर आदि होंगे। पहले ऑन लाइन करवाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी थी जिसे बढ़ा कर 28 फरवरी कर दिया है। वहीं जांच तिथि अब 15 मार्च कर दी गई है।
जांच मार्केट कमेटी, उद्यान विभाग व माल विभाग के अधिकारियों के द्वारा की जाएगी। किसान को जे फार्म कटवाने होंगे। इस अवसर पर सुपरवाइजर कृषि विभाग सुरेन्द्र कुमार ने टपका विधि के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाई। मौके पर लक्ष्मी आनन्द, गुरदयाल मलिकपुर, मेजर सिंह मलिकपुर, राम कुमार, जसमेर फिरोजपुर, रामेश्वर मलिकपुर, राम दिया, बलविन्द्र मलिकपुर, रणधीर फिरोजपुर सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
निर्धारित मूल्य से कम मिलेगा प्याज, टमाटर के दाम तो सरकार करेगी भरपाई
फोटो नंबर-21