{"_id":"5998876d4f1c1bf60b8b4778","slug":"171503168365-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल प्रतियोगिता में पूंडरी बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल प्रतियोगिता में पूंडरी बना चैंपियन
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबाल प्रतियोगिता में पूंडरी बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला खेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन में अंडर-14 व 17 की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें एथलीट में गोला फेंक, एक हजार मीटर रेस, तीन हजार मीटर रेस, पांच हजार मीटर रेस, कुश्ती, कबड्डी प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 17 वर्षीय आयु वर्ग 100 मीटर रेस में कलायत ब्लॉक से बिंद्र प्रथम, 200 मीटर रेस में कलायत के एमडीएन स्कूल से बिंद्र प्रथम, 400 मीटर रेस में सनसाइन स्कूल कैथल से विकास प्रथम, 19 वर्षीय 100 मीटर रेस में एमडीएन स्कूल कलायत से नरेंद्र प्रथम, 200 मीटर व 400 मीटर रेस में एमडीएम कलायत का छात्र मनीष प्रथम रहा। वॉलीबॉल अंडर-17 व अंडर-19 में पूंडरी की टीम प्रथम रही। कबड्डी में अंडर-17 में कैथल व अंडर-19 में पूंडरी की टीम ने बाजी मारी।
जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि लडक़ों की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग प्रतियोगिता का समापन हो गया है। सोमवार से लड़कियों की प्रतियोगिता होनी है। खेल मैदान में कोई कमी है तो वह दूर की जाएगी। इस मौके पर कोच देंवंद्र, प्रिंसिपल सुरेश गुलशन, ईश्वर डीपी, अनिल डीपी, भूप सिह, चरण सिह, एईओ महावीर, प्रताप, विजय, कुलदीप, देशराज, संदीप, सुखविंद्र, उर्मिला, सुखविंद्र, उर्मिला, रीना, अनूप सिह, शिवचरण, दिलबाग, सुरेश, रघुवीर, दर्शन सहित अन्य मौजूद रहे।