फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   17 organizations came forward to help Punjab flood victims

Kaithal News: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 17 संस्थाएं आगे आईं

Fri, 12 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
17 organizations came forward to help Punjab flood victims
पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत की अगुवाई में पंजाब में बाढ़ राहत के लिए सौंपी सहायता राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हैफेड के पूर्व चेयरमैन एवं गीता भवन मंदिर के प्रधान कैलाश भगत की अगुवाई में गीता भवन सहित 17 सामाजिक संस्थाओं ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सात लाख रुपये की राशि प्रदान की। यह राशि भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी के माध्यम से जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश को सौंपी गई।

ज्योति सैनी और सुरेश राविश ने सभी संस्थाओं का आभार जताते हुए आमजन से भी राहत कार्य में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अब तक एक ट्रक राहत सामग्री भेजी जा चुकी है और आगे भी सहयोग जारी रहेगा।
विज्ञापन


कैलाश भगत ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते भारी नुकसान हुआ है। ऐसे समय में सभी संस्थाएं मिलकर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहत कार्य में निरंतर योगदान दिया जाएगा। सीईओ सुरेश राविश ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और फरीदाबाद जिलों को मिलकर पंजाब के फाजिल्का और फिरोजपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें खाद्य सामग्री, तिरपाल, मच्छरदानी, सैनिटरी पैड और फॉगिंग मशीनें भेजी जा रही हैं। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल 5 लाख और भाजपा कार्यालय की ओर से 3.5 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग देने वाली संस्थाएं

श्री गीता भवन मंदिर सभा कैथल, पंजाबी वेलफेयर सभा, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, पंजाबी सेवा सदन, श्री सिद्धपीठ शिव वाटिका, श्री राम कुटिया प्रताप गेट कैथल, सिरयाकी परिवार, लायंस क्लब कैथल, जनता मार्केट एसोसिएशन, सेवा संघ कैथल, सब्जी मंडी एसोसिएशन, ईगल क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति कैथल, कपड़ा मार्केट एसोसिएशन, कृपाल आश्रम, गुड मॉर्निंग क्लब कैथल और आर एसोसिएशन कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed