फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1682 families will be covered under Chief Minister Antyodaya Parivar Yojana

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत 1682 परिवारों को किया जाएगा कवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
1682 families will be covered under Chief Minister Antyodaya Parivar Yojana
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अन्तर्गत परिवार की वार्षिक आमदनी बढ़ाने पर कार्य किया जाएगा, जिसके तहत जिले के 1682 परिवारों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी। योजना के जिले में 12 जोन के लिए जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग का नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। इन परिवारों को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार के माध्यम से इनकी आय को आरंभ में 1 लाख रुपये वार्षिक व उसके पश्चात 1 लाख 80 हजार रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक जोन में गठित जोनल कमेटी द्वारा जिले के कुल चिन्हित परिवारों को स्वरोजगार, मजदूरी रोजगार, कौशल विकास के बारे में व संबंधित विभागों की स्कीम के बारे में विस्तार से बताया जाएगा व कमेटी द्वारा प्रत्येक परिवार की आय को बढ़ाने के बारे कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीसी समवर्तक सिंह, जिला नगर आयुक्त कुलधीर सिंह, जिप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, ईओ नगर परिषद रविंद्र कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, नरेंद्र कुमार, फूल सिंह, सुरेंद्र शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed