फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   इंदिरा कॉलोनी में सीवरेज बदहाल, पानी निकासी न होने से लोग परेशान

इंदिरा कॉलोनी में सीवरेज बदहाल, पानी निकासी न होने से लोग परेशान

Thu, 11 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी में सीवरेज बदहाल, पानी निकासी न होने से लोग परेशान
कलायत। जन स्वास्थ्य विभाग की द्वारा बिछाई गई सीवरेज व्यवस्था की बदहाली से लोग परेशान हैं। वार्ड 11 व 12 में निकासी व्यवस्था पिछले 6 माह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। श्रीकपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज के पीछे स्थित इंदिरा कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से बंद सीवरेज लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बने हैं। बंद मैनहोल में जमा गंदा पानी आगे निकास होने की बजाए गलियों में ही बह रहा है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रामरति, गीता रानी, रीना देवी, मीना देवी, सोहन लाल, हरजीत, दिनेश, मदन लाल, राजेंद्र कुमार व मांगे राम ने बताया कि उनके इस आवासीय क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होना आम बात बनी हुई है। जिसकी शिकायत समय-समय पर वे जन स्वास्थ्य विभाग को करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मेनहोल खोलने में केवल मात्र खानापूर्ति की जा रही है। एक सप्ताह से पानी निकासी व्यवस्था न केवल अवरुद्ध पड़ी है बल्कि गंदा पानी गली में हिलोरे मार रहा है। उन्होंने कहा कि एक तो गर्मी का मौसम ऊपर से पानी में उठ रही बदबू व उसमें पनप रही मच्छरों की जमात इस समय कालोनी के परिवारों के लिए भय कर वातावरण पैदा किए है। उन्हें डर तो इस बात का है कि कहीं मच्छर जनित रोग कालोनी को अपनी चपेट में न ले ले। लोगों ने बताया कि वे अपने वार्ड की पार्षद पूजा धीमान से समस्या से अवगत करवा चुके है। वार्ड 11 की पार्षद पूजा धीमान ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी में जिस स्थान में सीवरेज व्यवस्था बंद पड़ी है वहां इस समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ही यहां पानी निकासी व्यवस्था कई बार लोगों को परेशान कर चुकी है। इसका स्थायी समाधान करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है। अब देखना है कि विभाग कितनी जलदी लोगों को समस्या से निजात दिलाता है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय ढुल ने बताया कि जैसे ही शिकायत विभाग के संज्ञान में आई उसके साथ ही मेनहोल खोलने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर जलदी ही इसमें सफलता नहीं मिली तो पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मशीन का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed