फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि जारी न होने पर किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि जारी न होने पर किया प्रदर्शन

Tue, 15 Jan 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि जारी न होने पर किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि जारी न होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को लाभ न दिए जाने पर लोगों में सरकार के प्रति रोष व्यापत है। मंगलवार सुबह नगर के विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने पहले पालिका में तैनात कनिष्ठ अभियंता मंदीप श्योकंद से मिल सारी स्थिति की जानकारी ली। लोगों ने पालिका पार्षदों को अपनी व्यथा सुनाई। वार्ड 5 निवासी बिट्टू, वार्ड 10 निवासी चतर ङ्क्षसह, इंद्र ङ्क्षसह, बीर ङ्क्षसह, मोहन लाल, धर्मपाल, धीरा, प्रवीण, वार्ड 3 निवासी सुरेंद्र कुमार, राजकुमार वार्ड 12 तथा वेद्रपकश वार्ड 9 ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पालिका में आवेदन जमा करवाए थे। उन्होंने बताया कि जब इसका सर्वे करवाया गया तो उन्हें पात्र पाया गया। उन्होंने बताया कि सर्वे करने वाले कर्मचारी ने उन्हें पात्र होने संबंधी जानकारी दी। उन्हानें कच्चा मकान गिरवा कर इसकी नींव भराई करवाने की बात भी की थी। पहली किश्त के तौर पर उन्हें एक लाख रुपये मिलने की बात भी हुई थी। लोगों ने बताया कि उस कर्मचारी द्वारा कहे अनुसार पिछले करीब 2 माह से उन्होंने अपने रैन बसेरे गिरवा दिए व मकान की नींव भरवाने का कार्य भी किया गया। उन्होंने बताया कि उस समय किसी भी प्रकार का कोई भी नक्शा जमा करवाने की बात नहीं कही गई थी। अब पड़ रही भीषण सर्दी के चलते परिवार के सभी सदस्य भारी परेशानी झेलने पर मजबूर हैं।

आर्किटैक्ट अधिकृत न किया जाना ही बना है परेशानी का सबब: श्योकंद
नगरपालिका में तैनात कनिष्ठ अभियंता मंदीप श्योकंद ने बताया कि पहले जहां साइट खुलने में परेशानी आ रही थी वहीं अब पात्र परिवारों के कागजात पूरे होकर पालिका के पास ऑनलइन होकर नहीं पहुंच रहे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारत नियमानुसार जिस आर्किटैक्ट को इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी वह पात्र परिवार का नक्शा तैयार करेगा व फाइल को पालिका में ऑनलाइन जमा करवाएगा। उन्होंने बताया कि इस पालिका के लिए अभी आर्किटैक्ट तैनात नहीं किया गया जिसके चलते इस समय यह परेशानी आ रही है। मगर सारा मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है जिसके चलते जलदी ही इस समस्या से भी निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed