फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनरुप मनाया जाए गणतंत्र दिवस समारोह

राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनरुप मनाया जाए गणतंत्र दिवस समारोह

Fri, 11 Jan 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनरुप मनाया जाए गणतंत्र दिवस समारोह
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर एडीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

पांच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन 18 को हिंदू कन्या स्कूल में
फोटो नंबर-07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता एडीसी सतबीर कुंडू ने की। इस बैठक में समारोह की तैयारियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
एडीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप मनाया जाए। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए सभी विभाग सभी तैयारियों को समय पर पूरा करें। कुंडू ने कहा कि समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले 5 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन 18 जनवरी को हिंदू कन्या स्कूल में कैथल की एसडीएम कमलप्रीत कौर, पीओआईसीडीएस रेनू पसरीचा, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा और जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी हरदीप सिंह की संयुक्त समिति द्वारा कार्यक्रमों के अवलोकन के बाद किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में 8 प्लाटून द्वारा भव्य मार्च पास्ट में हिस्सा लिया जाएगा। परेड में शामिल टुकड़ियां व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों द्वारा 19, 21 व 22 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 24 जनवरी को फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित स्थलों पर भव्य स्वागत गेट भी लगाए जाएंगे। नगर परिषद द्वारा शहर में विशेष साफ-सफाई करवाई जाएगी और शहीद स्मारकों पर पुष्प चक्र भी चढ़ाना सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने कहा कि मुख्य स्टेज पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण को ठीक करवाया जाए। पुलिस द्वारा इस समारोह के प्रतिभागियों एवं आम जनता के प्रवेश के लिए ढांड रोड से प्रवेश के प्रबंध किए जाएंगे। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार व कुलदीप सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता वीके गुप्ता, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आशीष गुप्ता, बीडीपीओ कंचन लता, रोजी, राजकुमार चांदना, सुरेंद्र शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed