फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अमर उजाला एक्सक्लूसिव-सीएम

अमर उजाला एक्सक्लूसिव-सीएम

Wed, 28 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव-सीएम
40 प्वाइंटस पर शहर की सामाजिक संस्थाएं करेंगी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत, सभी पर लगाए गए हैं स्वागत द्वार
विज्ञापन

20 संस्थाएं करेंगी सीएम को सम्मानित, वीरवार को दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से कैथल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, शहर के बीचों-बीच 10 बाजारों से होकर गुजरेगा सीएम का रोड शो
भाजपा नेता व प्रशसान तैयारियों में जुटा
फोटो संख्या-21, 44, 45
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार 29 नवंबर को कैथल शहर में भाई उदय सिंह किले से लेकर निरवानिया बिल्डिंग तक रोड शो करेंगे। इस दौरान रास्ते में 40 स्वागत द्वारों पर शहर की सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इन सभी जगह स्वागत द्वार भी बनाए जा रहे हैं। दोपहर बाद सीएम कैथल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सीएम सबसे पहले सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद भाई उदय सिंह किले पर सीएम द्वारा जनसभा को संबोधित करने के बाद रोड शो शुरू होगा। मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार होकर लोगों से मिलते हुए रोड शो में आगे बढ़ेंगे। वहीं भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का काफिला उनके साथ पैदल रोड शो में चलेगा। इस रोड शो के लिए भाजपा संगठन सहित जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। दो दिन पहले ही शहर को चकाचक करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। शहर में रोड शो व इसके आस-पास के इलाके में मंगलवार को ही सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने बताया कि मुख्यमंत्री भाई उदय सिंह किले से रोड शो शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर शहर की संस्थाओं सहित आम जन में पूरा उत्साह है। अभी तक 40 प्वाइंट्स पर 40 संस्थाओं के स्वागत द्वार लगाए जाने तय हो गए हैं। इन प्वाइंट्स पर संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा सीएम का स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार होकर भाई उदय सिंह किले से पिहोवा चौक की ओर, यहां से पुराना बस अड्डा, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक से होते हुए निरवानिया बिल्डिंग तक पहुंचेंगे। जहां जनसभा को संबोधित कर रोड शो का समापन होगा।
कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन : मुख्यमंत्री रोड शो में शहर में बन रहे सिटी स्क्वॉयर सेंटर का शिलान्यास, चंदाना गेट पर बने स्कूल भवन का उद्घाटन, दो सब माइनर्स का शिलान्यास सहित कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास भी करेंगे।
आरकेएसडी कॉलेज की नई बनने वाली बिल्डिंग की रखेंगे नींव : मुख्यमंत्री आरकेएसडी डिग्री कॉलेज के विस्तार भवन के निर्माण के लिए नींव रखेंगे। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल ने बताया कि डिग्री कॉलेज की करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से एक्सटेंशन बिल्डिंग बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री 29 नवंबर को शाम के समय इस बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे।
अधिकारियों ने किया सीएम के रोड शो रूट का दौरा : डीसी धर्मवीर सिंह ने सभी आला अधिकारियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के रोड शो के रूट का दौरा किया और आवश्यक प्रबंधों की जानकारी हासिल की। इससे पूर्व उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड तथा पार्टी के जिला महामंत्री संजय भारद्वाज व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम के रोड शो से पहले चकाचक हुआ शहर का अधिकतर हिस्सा : सीएम के दौरे से दो दिन पहले ही पूरे रोड शो रुट पर साफ-सफाई के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। भगत सिंह चौक सहित चंदाना गेट की ओर जाने वाले रास्ते, छात्रावास रोड, पुराना बस अड्डे के सामने से लेकर, पार्क रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। हर रोज पार्क रोड पर फल व अन्य सामान बेचने वाले रेहड़ी संचालकों की भीड़ उमड़ी रहती थी। लेकिन मंगलवार को दिन में यहां कोई रेहड़ी नजर नहीं आई।


निरवानिया बिल्डिंग सहित सीएम रोड शो रूट पर चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, सामान जब्त किया
फोटो नंबर-21
कैथल। सीएम के रोड शो रूट पर नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया। जो कमेटी चौक से शुरू होकर कबूतर चौक पर खत्म हुआ। इस दौरान नपा के कर्मचारियों ने सड़क पर रखा हजारों रुपये का सामान भी जब्त कर लिया। नगर परिषद में कार्यरत सुपरवाइजर चाहत लोट ने बताया कि कमेटी चौक से लेकर पिहोवा चौक तक सड़कों पर लगाई गई रेहड़ियों को हटवा सड़क से पीछे करवाया गया। पुराना बस स्टैंड से छात्रावास रोड पर सड़क खाली करवाई गई है। रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक व कबूतर चौक पर भी दुकानदारों द्वारा किए गए फुटपाथ पर अतिक्रमण पर रखे गए सामान को जब्त किया गया है। इस मौके पर जगजीत सिंह, राजेंद्र, रामू, विशाल रणजीत सहित नपा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed