फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पालीथिन प्रयोग करने वालों के खिलाफ नगरपालिका करेगी कारवाई

पालीथिन प्रयोग करने वालों के खिलाफ नगरपालिका करेगी कारवाई

Wed, 28 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन प्रयोग करने वालों के खिलाफ नगरपालिका करेगी कारवाई
पॉलीथिन प्रयोग करने वालों के खिलाफ नगरपालिका करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। एक दिसंबर के बाद पालीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों, होटल संचालकों, मैरिज पैलेसों व अन्य लोगों के साथ नगरपालिका सख्ती से निपटेगी। नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर ने यह जानकारी दी। चेयरपर्सन ने बताया कि पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए पालीथिन की सप्लाई करने वाले थोक विक्रेताओं, प्रयोग करने वाले दुकानदारों, होटल संचालकों, मैरिज पैलेस संचालकों को नोटिस भेज भविष्य में इसका प्रयोग ना करने को कहा गया है। चेयरपर्सन ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति ने आदेशों के अवहेलना की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। चेयरपर्सन ने कहा कि पालीथिन के प्रयोग करने से जहां प्रदूषण फैलता है वहीं इस पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों को अवरुद्ध कर देता है। नपा सचिव मोहन लाल ने बताया कि पालीथिन व थ्रमोकोल का प्रयोग रोकने के लिए नपा द्वारा एक टीम का गठन किया गया है जो पालीथिन का प्रयोग करने वाले लोगों पर नजर रखेगी व घर घर जाकर लोगों को इसका प्रयोग ना करने को लेकर जागरूक करेगी। सचिव मोहन लाल ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के गिले व सूखे कचरे को एक ही डस्टबिन में एकत्रित ना कर अलग अलग से रखें ताकि इसे नष्ट करने में आसानी हो। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में नगरपालिका की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed